Numerology Horoscope 2026 numerology mulank 6 date of birth future predictions mulank 6 numerology ankrashi in hindi Numerology Horoscope 2026: नए साल में आएंगे उतार -चढ़ाव, 6 मूलांक वालों के लिए कैसा होगा साल 2026?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology Horoscope 2026: नए साल में आएंगे उतार -चढ़ाव, 6 मूलांक वालों के लिए कैसा होगा साल 2026?

 Numerology Number 6 Horoscope: साल 2026 मूलांक 6  के जातकों के लिए कई अच्छी चीजें लेकर आ रहा है। साथ ही कई चुनौतियां भी आएगी लेकिन कुछ उपायों के जरिए इससे पार पा सकते हैं।  

Fri, 19 Dec 2025 10:42 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठा
share
Numerology Horoscope 2026: नए साल में आएंगे उतार -चढ़ाव, 6 मूलांक वालों के लिए कैसा होगा साल 2026?

शुक्र ग्रह के प्रतिनिधित्व वाले 6 मूलांक वाले लोगो के लिए वर्ष 2026 उतार चढ़ाव एवं परिवर्तन वाला साबित होगा । 6 मूलांक वाले लोगों के लिए यह वर्ष 2026 सामाजिक प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य, मनोबल, धन, पराक्रम, सुख, संतान, विद्या अध्ययन, दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यवसाय के लिए कुछ नया परिवर्तन के साथ-साथ संघर्ष पूर्ण प्रभाव स्थापित करने वाला है । 6 मूलांक का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शुक्र ग्रह को कला, सौंदर्य, सुख, सम्पन्नता, प्रेम, आकर्षण, सिनेमा जगत, दाम्पत्य सुख, सौभाग्य, लक्जरी लाइफ तथा चमक का कारक ग्रह माना जाता है । नव वर्ष 2026 का मूलांक 1 होता है। 1 अंक का स्वामी सूर्य को माना जाता है। सूर्य को प्रभुत्व एवं वर्चस्व स्थापित करने वाला तथा ग्रहों में राजा ग्रह माना गया है। आत्मा, साहस, संपन्नता, ऊर्जा, अहंकार, सरकारी तंत्र, नेतृत्व, आक्रामकता तथा जिद्द का कारक ग्रह भी सूर्य को माना जाता है। सूर्य को शुक्र का शत्रु ग्रह माना जाता है। ऐसे में वर्ष 2026 में 6 मूलांक वाले लोगों के लिए अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता प्रदान करने वाला होगा । ऐसे में 6 मूलांक के लोग अर्थात जिनका जन्म 6, 15, 24 दिनांक को हुआ है। उन लोगो को वर्ष 2026 में निश्चित तौर पर संघर्ष पूर्ण स्थिति देखने को मिलेगा।

2026 में मूलांक-6 वालों की हेल्थ कैसी रहेगीं
स्वास्थ्य एवं मनोबल के दृष्टिकोण से बात किया जाए तो 6 मूलांक वाले लोग स्वाभिमानी, गंभीर, शांत विश्वासपात्र, उदार, वफादार, प्रेमी, तथा श्रृंगार प्रिय होते है। मूलांक 6 वाले लोग वक्त विलक्षण प्रतिभा के धनी, अति तीव्र बुद्धि वाले, श्रेष्ठ विचारक हठी, निडर तथा अपने सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं। परंतु वर्ष 2026 में सूर्य के प्रभाव से उनके मूल प्रकृति में अंतर देखने को मिलेगा तथा मानसिक रूप से आत्मविश्वास में अस्थिरता, उलझन में वृद्धि निर्णय क्षमता में अवरोध। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो फेफड़े से संबंधित समस्या, घबराहट, धातु क्षिणता, स्नायु दुर्बलता, स्नायु की कमजोरी, कफ जनित रोग, कब्ज की दिक्कत, जुकाम, सर्दी, खांसी, एलर्जी की समस्या बीच-बीच में आपको परेशान कर सकती है।

बिजनेस कैसा रहेगा मूलांक-6 वालों का
गृह एवं वाहन सुख के दृष्टिकोण से यह वर्ष 2026 मूलांक 6 के लोगो के लिए सामान्य खर्चीला वर्ष साबित हो सकता है। वाहन पर खर्च वृद्धि की स्थिति बन सकती है। जमीन जायदाद से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को भी ध्यान रखना चाहिए । साथ ही घरेलू सुख के सामानों पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। लग्जरी लाइफ पर धन खर्च की स्थिति बन सकती है। रहन-सहन खान-पान पर भी थोड़ा खर्च ज्यादा हो जाएगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर के सामान्य तकलीफ, तनाव बढ़ सकता है। चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मूलांक 6 वाले लोगों के लिए करियर कैसा रहेगा?
अध्ययन डिग्री एवं संतान के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2026 में 6 मूलांक के लोगों के लिए सामान्य सफलता प्रदायक होगा। अध्ययन अध्यापन में स्थिरता की कमी व अवरोध में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस वर्ष कुछ नया करने या नई डिग्री लेने की तरफ तीव्र गति से इच्छा बढ़ेगी परंतु सफलता अनुरूप नही मिलेगी। सेवा कार्य से जुड़ी डिग्री, सिनेमा अथवा कला क्षेत्र से जुड़कर कार्य करने के लिए आवश्यक डिग्री के साथ-साथ एयर होस्टेस, नर्सिंग क्षेत्र व चिकित्सा क्षेत्र में सफलता की स्थिति बन सकती है। करियर, सफलता, धन एवं नौकरी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2026 में मूलांक 6 के लोगों के लिए अवरोध एवं विलंब के बाद सकारात्मक प्रगति की स्थिति बनेगी। मूलांक 6 के लोगों के लिए विशेष रूप से होटल व्यवसाय, डिजाइनिंग का कार्य, संगीत, वाद्य कला, कहानी लेखन, नाटक कला, वस्त्र व्यवसाय, अभिनय, श्रृंगार प्रधान, खान-पान, सेवा कार्य, सार्वजनिक कार्य, समाज सेवा, ट्रांसपोर्टेशन तथा खाद्य विभाग से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। मूलांक 6 के लोगों के लिए महिलाओं से संबंधित कार्य विशेष रूप से फल दायक हो सकते है।

मूलांक 6 वाले लोगों के लिए लवलाइफ कैसी?
दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए वर्ष 2026 मूलांक 6 के लोगों के लिए सामान्य रूप से व्यतीत होना होने वाला है। क्योंकि प्रेम संबंधों में टकराव एवं प्रेम दोनों की स्थिति बनी रहेगी। संभव है कि पुराने संबंध टूट कर नए संबंध स्थापित हो जाए। वैवाहिक कार्यक्रमों में भी थोड़ी अवरोध व तनाव की स्थिति बनती दिखाई दे सकती है। जीवनसाथी से भी अनबन की स्थिति बनी रह सकती है परंतु शीघ्र ही आपसी सामंजस्य भी स्थापित हो जाएगा ।

मूलांक 6 वाले लोगों के लिए कौन से महीने अच्छे रहेंगे
मूलांक 6 वाले लोगों के लिए वर्ष 2026 में फरवरी, मई, जून, अगस्त, सितंबर व नवम्बर माह विशेष रूप से सकारात्मक फल प्रदायक होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति बन सकती बनेगी। मनोबल में उन्नति रहेगी। धन संबंधित कार्यों में प्रगति रहेगा। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। सुख संपन्नता में वृद्धि होगी। बुद्धि का सार्थक प्रयोग से कार्य हो पाएगा। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सुधार की स्थिति बनेगी। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा । परंतु जनवरी, मार्च, अप्रैल, अगस्त एवं दिसंबर माह, कार्यों में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाला होगा। अधिक परिश्रम के बाद सामान्य फल ही प्राप्त होगा। साथ ही साथ प्रेम संबंधों में तनाव अथवा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

उपाय : भगवान शिव की एवं श्री हनुमान जी महाराज की आराधना के साथ साथ सूर्योपासना विशेष रूप से सफलता प्रदायक होगी। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवारnu का दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा। श्रीसूक्त स्त्रोत का पाठ करना सफलता में सहायता प्रदान करेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!