numerology new year 2025 easy remedies for every mulank from 1 to 9 Numerology: मूलांक के हिसाब से जानें 2026 के लिए आसान से उपाय, खत्म होगी हर बाधा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: मूलांक के हिसाब से जानें 2026 के लिए आसान से उपाय, खत्म होगी हर बाधा

Numerology Remedies: साल 2026 अब कुछ ही दिन में दस्तक दे देगा। हर कोई आस लगाए बैठा है कि नए साल पर उनकी लाइफ में एक पॉजिटिव मोड़ जरूर आएगा। आप कुछ उपायों को करके भी नए साल को अपने फेवर में ला सकते हैं।

Sat, 20 Dec 2025 10:43 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: मूलांक के हिसाब से जानें 2026 के लिए आसान से उपाय, खत्म होगी हर बाधा

Numerology Remedies for 2026: नया साल अब कुछ ही दिन में दस्तक देने वाला है। साल 2025 कई लोगों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहा है। ऐसे में हर कोई उम्मीद जता रहा है कि नया साल हर मायने में खास होगा। वहीं कुछ उपाय करके आप नए साल को अपने अनुकूल बना सकते हैं। नीचे जानें कुछ ऐसे ही उपाय…

मूलांक के हिसाब से जानें 2026 के उपाय

मूलांक 1: किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोग 2026 में सूर्यदेव की पूजा जरूर करें। पूजा के दौरान सूर्यदेव को जल अर्पित करना ना भूलें। साथ ही मूलांक 1 के लोग नए साल पर सफेद चीजों का दान कर सकते हैं।

मूलांक 2: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है तो ऐसे लोगों को मूलांक 2 होता है। साल 2026 में इस मूलांक के जातकों को जरूरतमंदों की सेवा जरूर करी चाहिए। अगर दान में पीले रंग की चीजें ही दी जाए तो ये और भी लाभदायक होता है।

मूलांक 3: किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोग साल 2026 में हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो इन्हें काफी फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल 20 दिसंबर: मूलांक के हिसाब से जानें कैसा होगा आपका कल का दिन?
ये भी पढ़ें:मूलांक 7 वालों की अच्छाई का लोग उठाते हैं फायदा? ये होते हैं अच्छे दोस्त

मूलांक 4: मूलांक 4 वाले जातक साल 2026 में भगवान गणेश की पूजा जरूर करें। साथ ही ये लोग हर बुधवार को व्रत भी रख सकते हैं। मंदिर जाकर भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ाने से भी लाभ मिलेगा।

मूलांक 5: किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग साल 2026 में मंदिर जाकर सुगंधित चीजों का दान करेंगे तो इनका भाग्य साथ देगा। इससे मां लक्ष्मी की कृपा इन लोगों पर बनी रहेगी।

मूलांक 6: किसी भी महीने की 6, 15 और 23 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोग 2026 में भगवान शिव की पूजा करेंगे तो इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। साथ ही ये लोग सोमवार का व्रत भी रख सकते हैं।

मूलांक 7: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 वाले नए साल पर जरुरमंदों की जितनी सेवा करेंगे उनके लिए उतना ही अच्छा होगा। इस मूलांक के लोग समय निकालकर नियमित रूप से मंदिर जाने की भी कोशिश करें।

मूलांक 8: किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 8 होता है। साल 2026 में मूलांक 8 वाले भगवान हनुमान की पूजा करें। ऐसा करने से इनकी जिंदगी में आने वाली हर बाधा खत्म हो जाएगी। साथ ही इन लोगों को नए साल में हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मूलांक 9: किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है। साल 2026 में इस मूलांक के जातक सूर्यदेव की पूजा करेंगे तो इनके सारे काम धीरे-धीरे बनने शुरू हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!