numerology the most dangerous mulank 1, 4 and 8 Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोगों से भूलकर भी ना करें दुश्मनी, बिगड़ सकते हैं काम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोगों से भूलकर भी ना करें दुश्मनी, बिगड़ सकते हैं काम

Most Dangerous Numerology Number: न्यूमेरेलॉजी में कैटेगरी के हिसाब से भी कुछ मूलांक रखे गए हैं। आज बात करेंगे उन मूलांकों के बारे में जो अपने दुश्मन को किसी भी हाल में नहीं छोड़ते हैं। नीचे जानें कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में…

Thu, 8 Jan 2026 10:56 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोगों से भूलकर भी ना करें दुश्मनी, बिगड़ सकते हैं काम

Dangerous Numerology Number: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया काफी दिलचस्प है। यहां पर नंबर के आधार पर लोगों के बारे में काफी कुछ समझा जाना जा सकता है। न्यूमेरेलॉजी में सारा खेल मूलांक का होता है। आसान सी भाषा में समझे तो मूलांक आपकी ही जन्म तिथि का योग होता है। मान लीजिए कि अगर आपका जन्म 12 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा। यहां पर आप अपनी बर्थडेट यानी 12 का योग (1+2) कर देंगे। ठीक इसी तरह अगर किसी का जन्म 18 को हुआ है तो उसका मूलांक 8 होगा। न्यूमेरेलॉजी में कुछ मूलांकों को कैटेगरी के हिसाब से भी बांटा गया है। आज बात करेंगे उन मूलांकों की जो दुश्मनी के मामले में खतरनाक साबित होते हैं।

खतरनाक होते हैं इन तारीखों पर जन्मे हुए लोग

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले लोग हर मायने में खास होते हैं। इन लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य है। ऐसे में अपनी फील्ड के ये बादशाह होते हैं। अगर इन लोगों से कोई दुश्मनी मोल लेता है तो वो उसे हर चीज में पीछे छोड़कर ही दम लेते हैं। ये सामने वाले को सबक सीखाने के लिए अपना पूरा दम लगा देंगे। ऐसे में इन लोगों से भूलकर भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। जब बात इन पर आती है तो ये खुले तौर पर सब कुछ करते हैं और फिर किसी की भी नहीं सुनते हैं। बता दें कि किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को जन्म लेने वालों का मूला्ंक 1 होता है।

मूलांक 4

लिस्ट में मूलांक 4 वाले लोग भी शामिल हैं। इस मूलांक के जातक एक बार में जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही चैन की सांस लेते हैं। इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी राहु होता है। ये मेहनत करने से जरा भी नहीं कतराते हैं। रिस्क लेने का साहस भी इनके अंदर बहुत होता है। हालांकि कई बार समझ नहीं आता है कि ये कब क्या कर दें। ऐसे में इन लोगों से दुश्मनी लेना ठीक नहीं है। इनसे टक्कर लेना हर किसी के वश की बात नहीं होती है। बता दें कि किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक शास्त्र: भरोसे लायक होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, नहीं तोड़ेंगे दिल
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 2026 में खतरनाक हो सकते हैं ये महीने, जानें कब-कब रहना है सावधान?

मूलांक 8

इस मूलांक की भी गिनती खतरनाक मूलांकों में होती है। वैसे तो इस मूलांक के जातक न्यायप्रिय होते हैं लेकिन जब बात अपने पर आती है तो कुछ भी नहीं सोचते हैं। इन लोगों को झूठ बर्दाश्त नहीं होता है। अगर कोई गलत करता है तो इन्हें चिढ़ सी हो जाती है। दरअसल इनका स्वामी ग्रह शनि है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होती है तो उन लोगों का ही मूलांक 8 होता है। अगर कोई इनके साथ गलत करता है तो ये ताउम्र उसे मुड़कर नहीं देखते हैं और सबक सिखाकर ही दम लेते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!