numerology top 3 most trustworthy mulank 2, 3 and 6 read details Numerology: भरोसे लायक होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, कभी नहीं तोड़ते हैं किसी का दिल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: भरोसे लायक होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, कभी नहीं तोड़ते हैं किसी का दिल

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया में मूलांक के आधार पर लोगों की पर्सनैलिटी को आसानी से समझा जा सकता है। आज जानिए उन मूलांकों के बारे में जिन पर आंख मूंदकर आसानी से भरोसा किया जा सकता है।

Thu, 8 Jan 2026 04:28 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: भरोसे लायक होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, कभी नहीं तोड़ते हैं किसी का दिल

Trustworthy Numerology Number: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की चीजें काफी इंटरेस्टिंग होती हैं। आप किसी भी व्यक्ति की बर्थडेट से ही उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। न्यूमेरेलॉजी में अलग-अलग मूलांक के स्वभाव और पर्सनैलिटी का वर्णन किया गया है। ज्योतिष शास्त्र की तरह ही इसमें भी सारे मूलांक किसी ना किसी ग्रह से गवर्न होते हैं। आपकी बर्डडेट के योग को ही मूलांक कहा जाएगा। अगर आपका जन्म 11 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। अगर आपका 17 को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा। आज जानेंगे उन मूलांकों के बारे में जो भरोसेमंद होते हैं और इन पर आंख मूंदकर भी भरोसा किया जा सकता है।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातक सबसे भरोसेमंद होते हैं। ये चंद्रमा से गवर्न होते हैं और इसी वजह से ये सभी का अट्रैक्शन आसानी से पा जाते हैं। चंद्रमा की तरह ही ये काफी सौम्य स्वभाव के होते हैं। हालांकि ये मूडी भी होते हैं लेकिन कभी किसी का दिल नहीं दुखाते हैं। बता दें कि किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार इन लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है।

मूलांक 3

मूलांक 3 वालों लोग भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इन लोगों का स्वामी ग्रह गुरु यानी जूपिटर होता है। ये मूलांक उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है। ये लोग हमेशा अच्छे दोस्त साबित होते हैं क्योंकि ये दूसरों के सीक्रेट्स अपने तक ही रखते हैं। साथ ही ये लोग समझदार होते हैं और सामने वाले की मनोस्थिति को समझकर ही व्यवहार करते हैं। अपनी ईमानदारी की वजह से ये लोगों का दिल हमेशा जीत लेते हैं।

मूलांक 6

लिस्ट में अगला नंबर मूलांक 6 वालों का है। इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी शुक्र होता है। ये काफी चार्मिंग होते हैं और अपनी ओर लोगों को आसानी से अट्रैक्ट करते हैं। ये आसानी से दूसरों की फीलिंग्स का ख्याल रख लेते हैं। इन पर भरोसा किया जा सकता है क्योंकि हर एक छोटी-बड़ी चीज का ख्याल रखते हैं। तो कुल मिलाकर न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 2, 3 और 6 वाले जातक भरोसेमंद होते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!