numerology people of this birth number are experts in money planning and build careers in this field अंक ज्योषिष: धन कमाने की प्लानिंग में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, इस क्षेत्र में बनाते हैं करियर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक ज्योषिष: धन कमाने की प्लानिंग में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, इस क्षेत्र में बनाते हैं करियर

numerology: जिनका जन्म किसी भी महीने की 2,11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो ऐसे लोगों का मूलांक 2 होता है। चलिए इनकी खूबियों के बारे में जानते हैं।

Wed, 29 April 2026 03:06 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योषिष: धन कमाने की प्लानिंग में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, इस क्षेत्र में बनाते हैं करियर

अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर उसके व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। हर एक मूलांक का ग्रह स्वामी होता है। साथ ही इनकी अपनी खूबियां होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धन कमाने की प्लानिंग में काफी माहिर होते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 की। जिनका जन्म किसी भी महीने की 2,11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो ऐसे लोगों का मूलांक 2 होता है। चलिए इनकी खूबियों के बारे में जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: मूलांक 6 वाले करें ये उपाय, शुक्र ग्रह होगा मजबूत, होगी खूब तरक्की

ग्रह स्वामी

अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है। चंद्रमा के कारण ही ये थोड़ा भावुक होते हैं। साथ ही यह लोग किसी न किसी पर निर्भर रहते हैं। या तो यह अपने पार्टनर पर निर्भर होते हैं या फिर किसी अन्य व्यक्ति पर। साथ ही ये बहुत ही केयरिंग नेचर के होते हैं। ये अपने पर्सनालिटी से सभी को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यह बहुत ही क्रिएटिव होते हैं।

ओवरथिकिंग करते हैं

मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। जिस वजह से यह काफी ओवरथिंकिंग करते हैं। जिस वजह से यह लंबे समय तक एक ही कार्य नहीं कर पाते हैं और न ही लंबे समय तक सोच विचार करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानें खूबियां

शिक्षा और पैसा

मूलांक 2 के लोगों में अक्सर आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है, लेकिन पढ़ाई-लिखाई के मामले में ये काफी कुशल होते हैं और अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। करियर की बात की जाए, तो यह लोग अच्छे शिक्षक, कलाकार या काउंसलर जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। साथ ही एक्टिंग, संगीत, नृत्य, लेखन, ग्राफिक डिजाइनिंग, फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग में ये लोग अच्छा नाम और पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो इन्हें धन बचाने की आदत भी होती है। चूंकि चंद्रमा को धन का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए इनकी आर्थिक स्थिति सामान्यतः मजबूत रहती है। साथ ही, ये धन कमाने की योजना बनाने में भी काफी निपुण होते हैं।

सपोर्ट की जरुरत

मूलांक 2 वाले व्यक्ति अधिकतर चुप रहना पसंद करते है पर उन्हें हमेशा यह पता रहता है कि उनके चारों तरफ क्या चल रहा होता है। वे प्रभावशाली वक्ता होते हैं परन्तु जरूरत पड़ने पर ही बोलते हैं। कामकाज के लिए इन्हें सपोर्ट की जरुरत होती है। वह जो भी काम करते हैं उसके लिए इन्हें मोटिवेशन की जरूरत पड़ती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: गुस्से पर काबू करें इस मूलांक के लड़के, बनी बनाई बातें होंगी खराब

मूलांक 2 की अन्य खूबियां

ये लोग अच्छे और भरोसेमंद मित्र साबित होते हैं।

अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखते हैं और उसे हासिल करके ही दम लेते हैं।

नियम और अनुशासन में रहना इन्हें पसंद होता है।

गलत बातों से समझौता करना इन्हें स्वीकार नहीं होता।

इनकी कल्पनाशक्ति काफी मजबूत होती है।

कला के क्षेत्र में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं और तरक्की करते हैं।

दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं।

लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने में माहिर होते हैं।

कमियां

ये लोग कई बार जरूरत से ज्यादा भावुक होकर गलत फैसले ले लेते हैं।

स्वभाव से बहुत सरल और विनम्र होने के कारण किसी को मना करना इनके लिए मुश्किल होता है।

‘ना’ न कह पाने की आदत के चलते लोग अक्सर इनका फायदा उठा लेते हैं।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!