numerology people born on these dates ruin their relationships because of ego Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोगों में खूब होता है ईगो, अच्छे रिश्ते भी हो जाते हैं खराब, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोगों में खूब होता है ईगो, अच्छे रिश्ते भी हो जाते हैं खराब

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के अनुसार एक मूलांक ऐसा है जिसके जातक ईगो से भरे होते हैं। इस चक्कर में ये लोग कई बार अपने रिश्ते भी खराब कर देते हैं।

Fri, 16 Jan 2026 11:15 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोगों में खूब होता है ईगो, अच्छे रिश्ते भी हो जाते हैं खराब

हमारे जन्म की तारीख सिर्फ एक तारीख नहीं होती है। न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के अनुसार जन्म की तारीख से हमारी सोच और पर्सनैलिटी और हमारे भविष्य का गहरा संबंध होता है। किसी के भी जन्म की तारीख के आधार पर उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जन्म की तारीख के योग से ही हमारा मूलांक बनता है। आज बात करेंगे उस एक मूलांक के बारे में जो अपने ईगो के चक्कर में मात खा जाता है। हालांकि इस मूलांक पर सूर्य की बड़ी कृपा होती है लेकिन बावजूद इसके कई बार अपनी गलती की वजह से ही ये कई चीजें खराब कर देते हैं। नीचे जानें इस मूलांक के बारे में...

इस मूलांक में होता है खूब ईगो

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वाले जातक काफी टैलेंटेड होते हैं लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिसकी वजह से ये बनी-बनाई चीजों को खराब कर देते हैं। बता दें कि मूलांक 1 उन व्यक्तियों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है। इन लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। ऐसे में इस ग्रह का सबसे ज्यादा प्रभाव इस मूलांक पर देखने को मिलता है। इनमें लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूटकर भरी होती है। अपनी फील्ड में ये मास्टर होते हैं और इनका कॉन्फिडेंस देखते ही बनता है। हालांकि इनमें ईगो बहुत होता है। साथ ही ये जिद्दी भी बहुत होते हैं। ऐसे में कई बार ऐसी स्थिति बनती है कि ये किसी की भी नहीं सुनते हैं। अगर इन्हें कोई सही राय भी देगा, तो भी वो उसे नजरअंदाज करते हैं। अपने जिद और ईगो के चलते ही कई बार मूलांक 1 वाले लोग रिश्ते भी खराब कर बैठते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: रिश्ते को टाइम पास नहीं समझते हैं इन तारीखों पर जन्मे हुए लोग
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: लोगों को जज करने में माहिर होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग

होते हैं काफी इमोशनल

भले ही मूलांक 1 वाले लोग जिद्दी और ईगो से भरे हुए हो लेकिन कुछ ही समय में इन्हें अपनी गलती का एहसास भी हो जाता है। अपने ईगो के चलते भले वो इसका जिक्र ना करें लेकिन अंदर ही अंदर ये लोग गिल्ट से भर जाते हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी इमोशनल होते हैं और कई बार इसी चक्कर में वो चीजों को प्रैक्टिकली सोच नहीं पाते हैं। उपाय के तौर पर इन लोगों को नियमित रूप से सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही इन्हें अपने गुस्से पर भी कंट्रोल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!