numerology people born on these dates are judgmental Numerology: लोगों को जज करने में माहिर होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, खूब करते हैं क्रिटिसाइज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: लोगों को जज करने में माहिर होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, खूब करते हैं क्रिटिसाइज

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में कुछ ऐसे मूलांकों का जिक्र किया गया है, जो हमेशा लोगों को जज करते रहते हैं। कई बार ये चीजें सही के लिए होती हैं लेकिन कुछ लोग आदतन मजबूर होकर ऐसा करते हैं जोकि सही नहीं है।

Wed, 14 Jan 2026 11:02 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: लोगों को जज करने में माहिर होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, खूब करते हैं क्रिटिसाइज

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार हर एक दूसरा व्यक्ति एक-दूसरे से काफी अलग होता है लेकिन कुछ लोगों के गुण एक जैसे ही होते हैं। आज बात करेंगे उन मूलांकों की जो आसानी से किसी को भी जज कर लेते हैं। हालांकि ये आदत अच्छी नहीं है लेकिन कई बार इसी वजह से हम सही और गलत की पहचान भी कर पाते हैं। कुछ मूलांक ऐसे हैं जो सही तरीके से और सही चीज के लिए लोगों को जज करते हैं वहीं कुछ लोग बेवजह ही आते-जाते किसी को भी जज करने लगते हैं। नीचे जानें इन मूलांकों के बारे में...

मूलांक 1

इस मूलांक के लोग लोगों को बहुत जज करते हैं। बता दें कि किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इस मूलांक के लोग अपने काम को पूरे फोकस के साथ करते हैं लेकिन इनकी एक आदत है जो इन्हें ओवरथिंकर भी बना देती है और वो है सामने वाले को जज करने वाली आदत। अगर ये किसी को पसंद नहीं करते हैं तो उसे तो बहुत ही जज करते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले भी इस लिस्ट में आते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहु होता है। इस मूलांक के लोग काफी मेहनती होते हैं लेकिन ये उतने ही रहस्यमयी भी होते हैं। दूसरों को समझने में ये लोग कई बार जल्दबाजी करते हैं क्योंकि इन्हें जज करने की आदत होती है। ये आते-जाते किसी को भी जज करने लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: पति का लकी चार्म बनती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां
ये भी पढ़ें:अंक शास्त्र: भरोसे लायक होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, नहीं तोड़ेंगे दिल

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले जातक भी लोगों को जज करने में पीछे नहीं रहते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 8 होता है। इनका ग्रह स्वामी शनि होता है। लोगों को जज करने में ये लोग पीछे नहीं रहते हैं। कई बार ये लोगों को क्रिटिसाइज करते वक्त काफी कठोर भी हो जाते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!