numerology people born on these dates break trust न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग तोड़ सकते हैं भरोसा, गुस्से पर भी नहीं कर पाते कंट्रोल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग तोड़ सकते हैं भरोसा, गुस्से पर भी नहीं कर पाते कंट्रोल

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में मूलांक के हिसाब से लोगों की पर्सनैलिटी और स्वभाव का आंकलन किया जाता है। आज जानते हैं कि आखिर वो कौन सा मूलांक है, जिस पर भरोसा करते वक्त एक बार सोच लेना चाहिए।

Tue, 20 Jan 2026 04:21 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग तोड़ सकते हैं भरोसा, गुस्से पर भी नहीं कर पाते कंट्रोल

आज के जमाने में कौन सही है और कौन नहीं...इसका पता लगाना मुश्किल है। ऐसा आपने भी आसपास के लोगों को कहते हुए जरूर सुना होगा। बता दें कि न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया में ऐसा संभव है। अगर आपको किसी व्यक्ति के बारे में जानना है तो उसकी बर्थडेट का पता होना ही काफी है। दरअसल इस शास्त्र में लोगों की पर्सनैलिटी और स्वभाव का आंकलन मूलांक से किया जाता है। मूलांक किसी भी व्यक्ति के बर्थडेट का योग होता है। आज बात करेंगे उस मूलांक की जो झूठ बोलने में माहिर हैं और लोगों का भरोसा आसानी से तोड़ सकते हैं। नीचे विस्तार से जानें इस मूलांक के बारे में...

इन तारीखों पर जन्मे लोग तोड़ते हैं भरोसा

न्यूमेरेलॉजी के गणित के हिसाब से मूलांक 4 वाले लोग ऐसे होते हैं। बता दें कि किसी भी महीने की 4, 13 या फिर 22 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक ही 4 होता है। इन तारीखों में जन्मे हुए लोगों का स्वामी ग्रह राहु होता है। ऐसे में इसका असर इन पर खूब दिखता है। इनकी जिंदगी में कई चीजें इतनी सीक्रेट होती हैं कि इनके इरादों का सही से पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इन लोगों की आदत होती है हर एक छोटी बात पर झूठ बोलने की। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 4 वाले लोग कई बार स्थिति को देखकर झूठ बोल देते हैं लेकिन धीरे-धीरे ये उनकी आदत में शुमार होने लगता है कि जोकि सही नहीं है। हालांकि इनकी बातों से किसी को हानि नहीं पहुंचती है लेकिन सामने वाले का भरोसा जरूर टूटता है। साथ ही इन लोगों को गुस्सा भी बहुत ज्यादा आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 2026 में खतरनाक हो सकते हैं ये महीने, जानें कब-कब रहना है सावधान?
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: ऑफिस बैग में गलती से भी ना रखें ये चीजें, अटकेंगे आपके काम

इन लोगों के बनते हैं अच्छे दोस्त

मूलांक 4 वालों की दोस्ती मूलांक 7 वालों के साथ खूब होती है। ऐसा संभव है कि ये कुछ हद तक अपने दिल की बात इस मूलांक वालों को बताते हैं। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 7 होता है। वहीं मूलांक 2, 8 और 9 वालों के साथ इनके तार नहीं बैठते हैं। इन लोगों के साथ इनका छत्तीस का आंकड़ा हमेशा बना रहता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!