वास्तु टिप्स: ऑफिस बैग में गलती से भी ना रखें ये चीजें, अटक जाएंगे सारे जरूरी काम
ऑफिस के बैग से जुड़े भी वास्तु के कुछ नियम होते हैं। अगर नियमों का पालन ना किया जाए तो प्रोफेशनल लाइफ में बाधाएं आने लगती हैं। जानें इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में…

ऑफिस बैग हो या फिर वॉलेट हर एक चीज से वास्तु शास्त्र का संबंध होता है। इस शास्त्र में घर की दिशा-दशा के अलावा भी कई ऐसे नियम बताए गए हैं जो हमारे रोजमर्रा की चीजों से जुड़ी हुई है। आम तौर पर ऐसा होता है कि लोग ऑफिस बैग में कई बार ऐसी चीजें भी रख लेते हैं, जिनकी जरूरत शायद ही कभी पड़ती हो। जाने-अनजाने में बैग में कई बार ऐसी चीजें भी रख ली जाती हैं, जिनकी एनर्जी से हमारे कई काम रुक जाते हैं। तो चलिए नीचे विस्तार से जानें कि आखिर ऑफिस वाले बैग में क्या चीजें रखने से हमें बचना चाहिए।
बैग में ना रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस बैग को हमेशा व्यस्थित ही रखना चाहिए। शास्त्र के नियम के अनुसार बैग में कभी भी पुराने बिल्स इकट्ठे करके नहीं रखने चाहिए। इनकी एनर्जी की वजह से धीरे-धीरे दिमाग में उलझन पैदा होती है और मन हमेशा भारी-भारी सा लगता है। ऐसे में काम में मन ठीक से नहीं लग पाता है। वहीं भूलकर भी बैग में कभी नुकीला सामान नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिविटी पैदा होती है। अगर कुछ बहुत जरूरी चीज रखनी ही है तो उसे किसी पैकेट पर रखकर ही बैग में रखें। बैग में इन चीजों को इकट्ठा करते रहने से प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ नहीं होती है और हर एक काम अटकने लगता है।
जरूर रखें इन बातों का ध्यान
कोशिश करें कि ऑफिस बैग को समय-समय पर साफ करते रहें। साथ ही कभी भी बैग में टूटा हुआ पेन नहीं रखना चाहिए। अगर बैग में आप कोई टूटा हुई चार्जर या हेडफोन लेकर चलते हैं तो इसे तुरंत बैग से बाहर कर दें। इनकी वजह से हमारी एनर्जी बुरी तरह से प्रभावित होती है। अपने निजी स्वच्छता वाली चीजों को अलग से किसी दूसरे पाउच में रखकर ही उसे बैग में रखना चाहिए। नहीं तो आप इसे आप अपने ऑफिस ड्रॉवर में रख सकते हैं। अगर आप इन छोटी-छोटी चीजों पर गौर कर लेंगे तो लाइफ की आधी दिक्कतों को कम कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन