numerology people born on these dates are very creative न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग क्रिएटिव फील्ड में करते हैं कमाल, बस होती है ये कमी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग क्रिएटिव फील्ड में करते हैं कमाल, बस होती है ये कमी

न्यूमेरेलॉजी के आधार पर कुछ मूलांक के लोग बेहद ही क्रिएटिव होते हैं। क्रिएटिव फील्ड में ये लोग खूब नाम कमाते हैं। नीचे विस्तार से जानें इनके बारे में-

Thu, 19 Feb 2026 12:57 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग क्रिएटिव फील्ड में करते हैं कमाल, बस होती है ये कमी

Numerology: हमारे जन्म की तारीख सिर्फ एक नंबर नहीं होता है बल्कि इसके पीछे कई गहराइयां छिपी हुई होती हैं। जन्म की तारीख का योग किया जाए तो इसे मूलांक कहा जाता है। न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष का सारा काम मूलांक के आधार पर ही तय होता है। आज जब अपने जन्म की तारीख को जोड़ेंगे तो जो अंक आएगा वही आपका मूलांक होगा। मूलांक की मदद से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज जानेंगे उन मूलांकों के बारे में जिनके जातक बेहद ही क्रिएटिव होते हैं। हालांकि इनकी कुछ कमियां भी होती है, जिससे इनकी जिंदगी में बाधाएं आती रहती हैं।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातक काफी क्रिएटिव होते हैं। खाली समय में ये अपनी क्रिएटिविटी को निखारने में लगे रहते हैं। इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं, जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है। मूलांक 2 वालों का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। यही वजह है कि स्वभाव से ये लोग बेहद ही इमोशनल होते हैं। इसी चक्कर में ये लोग हर किसी पर भरोसा कर लेते हैं। इन्हें ऐसा लगता है कि सामने वाला शख्स सही है। हालांकि इन्हें हमेशा धोखा ही मिलता है। ये दिमाग से कम बल्कि दिल से ज्यादा सोचते हैं।

मूलांक 3

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 3 वाले लोग भी काफी क्रिएटिव होते हैं। इन्हें अपने काम में क्रिएटिविटी करना काफी पसंद आता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 वालों का ग्रह स्वामी जूपिटर यानी गुरु ग्रह होता है। ये लोग काफी मेहनती और डिसिप्लिन वाले होते हैं। इस मूलांक के लोगों की कमी है कि ये अपनी जिद के आगे किसी की भी नहीं सुनते हैं। ऐसे में कई बार ये गलत फैसले लेकर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology: 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग इन 2 कमियों से बिगाड़ते हैं काम
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग बरतें ये सावधानियां
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग हमेशा बरतें ये सावधानियां

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले लोग भी काफी क्रिएटिव होते हैं। ये लोग फैशन और इंटीरियर के फील्ड में अच्छी पहचान बनाते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के जातकों को ग्रह स्वामी शुक्र होता है। इनकी एक कमी होती है कि ये लोग दिखावा करने में यकीन करते हैं। कई बार बिना जरूरत के भी ये खर्चा करते हैं। अगर मूलांक 6 वाले लोग अपनी कमियों पर काम कर लें तो इनकी जिंदगी में आने वाली कई दिक्कतें कम हो जाएंगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!