numerology 5 mulank number that shine after marriage न्यूमेरेलॉजी: शादी के बाद खुलता है इन लोगों की किस्मत का ताला, लिस्ट में शामिल हैं कौन-कौन से मूलांक?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

न्यूमेरेलॉजी: शादी के बाद खुलता है इन लोगों की किस्मत का ताला, लिस्ट में शामिल हैं कौन-कौन से मूलांक?

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के आधार पर पता लगाया जा सकता है कि आखिर किन लोगों की किस्मत शादी के बाद एकदम से बदल जाती है। नीचे जानें इन मूलांकों के बारे में। साथ ही जानें इन मूलांक के जातकों की जिंदगी में क्या बदलाव आते हैं?

Fri, 2 Jan 2026 02:21 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूमेरेलॉजी: शादी के बाद खुलता है इन लोगों की किस्मत का ताला, लिस्ट में शामिल हैं कौन-कौन से मूलांक?

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के आधार पर लोगों के गुणों और कमियों का पता लगाया जा सकता है। साथ ही इसमें ज्योतिष शास्त्र की तरह ही राशिफल का भी आंकलन होता है। आज इसकी मदद से जानेंगे कि आखिर किन लोगों की किस्मत शादी के बाद पलट जाती है? बता दें कि न्यूमेरेलॉजी में मूलांक के आधार पर हर चीज की गणना होती है और मूलांक डेटबर्थ से निर्धारित होता है।

मूलांक 2: शादी के बाद मूलांक 2 वालों की किस्मत बदल जाती है। बता दें कि किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 2 होता है। शादी होते ही इस मूलांक के जातक इमोशनल और मेंटली तौर पर ग्रो करते हैं। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो जाती है। दरअसल शादी के बाद कुछ ग्रह इनके फेवर में आ जाते हैं, जिसकी मदद से ये पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में खूब ग्रो करते हैं। साथ ही पार्टनर से इन्हें बहुत सपोर्ट मिलता है।

मूलांक 3: मूलांक 3 वाले भी इस लिस्ट में शामिल हैं। किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को जन्म लेने वालों का ही मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोगों की जिंदगी शादी के बाद 360 डिग्री घूम जाती है। इनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती लेकिन इनका भाग्य चक्र एक्टिव हो जाता है। समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है। साथ ही इन्हें जिंदगी के हर एक पड़ाव पर पार्टनर का मार्गदर्शन मिलता है।

मूलांक 5: लिस्ट में अगला नंबर मूलांक 5 वालों का है। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी बुध होता है। शादी के बाद इनके करियर को एक नई दिशा मिलती है और समय-समय पर कई मौके भी मिलते जाते हैं। शादी के बाद इन्हें खूब धन लाभ होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 2026 में खतरनाक हो सकते हैं ये महीने, जानें कब-कब रहना है सावधान?

मूलांक 6: शादी के बाद मूलांक 6 वालों की जिंदगी भी बदलती है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है। शादी से इनकी किस्मत का ताला खुलता है। सात फेरे लेने के बाद इनकी जिंदगी में शुक्र ग्रह अपनी कृपा बरसाता है।

मूलांक 7: लिस्ट में मूलांक 7 वाले जातक भी है। शादी के बाद भाग्य इनके फेवर में आ जाता है। साथ ही भगवान गणेश की कृपा इन लोगों पर बरसती है। बता दें कि किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोगों का ग्रह स्वामी केतु होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक के हिसाब से जानें 2026 के लिए आसान उपाय, खत्म होगी हर बाधा

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकराशि विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!