अंक ज्योतिष: ओवरथिंकिंग के आदी होते हैं इस मूलांक के जातक, लेकिन इनमें होती हैं ये खूबियां
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक का सीधा संबंध सूर्य ग्रह से होता है, जिसे नवग्रहों में राजा की उपाधि प्राप्त है। चलिए जानते हैं कि इस मूलांक के लोगों में क्या-क्या खूबियां होती हैं।

अंक ज्योतिष में मूलांक का बड़ा महत्व होता है। मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तित्व व स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। मूलांक 1 से 9 कुछ मूलांक के जातक काफी ओवरथिंकिंग यानी ज्यादा सोचते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मूलांक 1 की। जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक का सीधा संबंध सूर्य ग्रह से होता है, जिसे नवग्रहों में राजा की उपाधि प्राप्त है। चलिए जानते हैं कि इस मूलांक के लोगों में क्या-क्या खूबियां होती हैं।
ज्यादा सोचने के आदी
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं, जो इन्हें तेज और एकाग्रता देते हैं। लेकिन इस मूलांक के लोग ज्यादा सोचने के आदी होते हैं। इसी कारण ये अक्सर दूसरों को बहुत जल्दी जज करने की गलती कर बैठते हैं। हालांकि इनमें कई खूबियां कूट-कूट के भरी होती है।
स्वभाव
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 1 के लोगों में सूर्य की सभी विशेषताएं देखी जाती हैं, जैसे तेज, आत्मविश्वासी। ये लोग जन्म से ही लीडर होते हैं। बचपन में ही ये दोस्तों के बीच नेतृत्व करते हैं। ये लोग रचनात्मक, आत्मनिर्भर और पॉजिटिव सोच वाले होते हैं। ये किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि ये हमेशा ऊंचे पदों पर कार्यरत होते हैं या फिर बिजनेस करते हैं।
शिक्षा और करियर
शिक्षा की बात करें, मूलांक 1 वाले जातक अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनका प्रदर्शन औसत से बेहतर होता है। इनके अंदर स्किल कूट-कूट के भरी होती है। इनकी स्मार्टनेस, स्पीच स्किल्स और आत्मविश्वास इन्हें अलग पहचान दिलाते हैं। करियर की बात करं, तो ये लोग IAS, IPS, प्रशासनिक सेवाएं, राजनीति, बिज़नेस लीडरशिप, मीडिया, मोटिवेशनल स्पीकिंग, कंपनी प्रमोटर, प्रवक्ता, आयोजक, लीडर, वैज्ञानिक, डॉक्टर, डिजाइनर, म्यूजिक, फोटोग्राफी, कला, अध्यापन या रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं।
ईर्ष्या करते हैं लोग
हालांकि ये लोग तेजस्वी और आत्मनिर्भर होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनकी चमक और ऊर्जा दूसरों को असहज कर सकती है। हालांकि इनके पीठ पीछे खूब आलोचना भी होती है। इन्हें यह समझना जरूरी है कि हर कोई इनकी ऊर्जा को संभाल नहीं सकता।
आर्थिक स्थिति
मूलांक 1 वाले लोग जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती हैं। जीवनभर धन की कोई कमी नहीं होती है। हालांकि ये अपने दम पर पैसे कमाते हैं।यह लोग अपनी शान-शौकत पर भी काफी धन खर्च कर देते हैं। इन लोगों को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है।
अन्य बातें
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 1 वालों की 2, 3, 9 मूलांक के साथ अच्छी जमती है। इनका प्रेम संबंध स्थायी रहता है। सेहत से जुड़ी इन्हे ज्यादा समस्या नहीं होती है। मूलांक 1 वाले लोगों के लिए रविवार और सोमवार का दिन शुभ होता है। सुनहरा, भूरा, नारंगी और पीला- ये सूर्य के रंग हैं और मूलांक 1 वालों के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन