Numerology these birth dates people spend money a lot and love these things अंक ज्योतिष: इस तारीख को जन्मे लोग होते हैं बेहद खर्चीले, इन चीजों के होते हैं शौकीन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक ज्योतिष: इस तारीख को जन्मे लोग होते हैं बेहद खर्चीले, इन चीजों के होते हैं शौकीन

Numerology: मूलांक 1 से 9 के तक होते हैं। मूलांक जन्मतिथि पर आधारित होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही विशेष मूलांक के बारे में बताएंगे जिनमें जन्में लोग बेहद खर्चीले होते हैं। साथ ही उन्हें कई चीजों का शौक होता है।

Thu, 5 March 2026 03:50 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योतिष: इस तारीख को जन्मे लोग होते हैं बेहद खर्चीले, इन चीजों के होते हैं शौकीन

अंक ज्योतिष के मुताबिक हर एक मूलांक की अपनी विशेषताएं होती हैं। मान्यता है कि मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। मूलांक 1 से 9 के तक होते हैं। मूलांक जन्मतिथि पर आधारित होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही विशेष मूलांक के बारे में बताएंगे जिनमें जन्में लोग बेहद खर्चीले होते हैं। साथ ही उन्हें कई चीजों का शौक होता है।

जन्म तारीख
हम बात कर रहे हैं मूलांक 6 की। अंक ज्योतिष के मुताबिक अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 है। इसके स्वामी शुक्र देव हैं, जो सुख-सुविधा और ऐश्वर्य के कारक हैं। यही वजह है हि इस मूलांक के लोगों के पास किसी चीज की कमी नहीं रहती है। ये काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें लग्जरी चीजों का काफी शौक होता है। इन्हें महंगे कपड़े, ब्रांडेड जूते पहनना और आलीशान लाइफ में जीना काफी पसंद होता है।

स्वभाव
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 6 के लोग स्वभाव से बेहद आकर्षक होते हैं। इनकी मुस्कान और चमकती आंखें इनकी पहचान होती हैं। इनका स्वभाव मधुर, सौम्य और सहयोगात्मक होता है। यह किसी से झगड़ा पसंद नहीं करते और शांति बनाए रखना इनकी प्राथमिकता होती है। मूलांक 6 के लोग प्रेम-प्रसंगों में रुचि रखते हैं, लेकिन धोखा देने वाले नहीं होते है।

मूलांक 6 का करियर
मूलांक 6 वाले जिस काम को करते हैं, उसमें काफी सफल होते हैं। ये लोग लेखक, कलाकार, अभिनेता, संगीतकार, पत्रकार, प्रोफेसर, कंप्यूटर एक्सपर्ट आदि क्षेत्रों में विशेष पहचान बना सकते हैं। 33 वर्ष के बाद भाग्योदय होता है और 42 वर्ष तक आते-आते ये लोग मकान, संपत्ति और समाज में सम्मान प्राप्त कर लेते हैं।

खूबियां
लेकिनि कई बार इस मूलांक में जन्मे लोग बहुत छोटी उम्र में ही तरक्की कर लेते हैं। इनके भीतर पैसे कमाने की लालसा होती है। कुछ जिद्दी किस्म की आदतें ऐसे व्यक्तियों में पाई जाती हैं। यह घूमने फिरने के बहुत शौकीन होते हैं। इनके भीतर एक अलग ही चार्म होता है। इन्हें जल्दी बुढ़ापा नहीं आता है।

अन्य मूलांक
मूलांक 6 के अलावा मूलांक 3 और मूलांक 5 के लोग काफी खर्चीले होते हैं। मूलांक 3 की बात करें, तो जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 को हुआ है, तो उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह बृहस्पति (गुरु) हैं। ये न केवल खुद पर, बल्कि दूसरों की मदद करने और उन्हें खुश रखने में भी काफी पैसा खर्च करते हैं। इन्हें लग्जरी लाइफ और ज्ञान बढ़ाने वाली चीजों पर निवेश करना पसंद होता है। इनके पास पैसा आता भी खूब है, लेकिन टिकता बहुत कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: बुद्धि से तेज और दयालु स्वभाव वाले होते हैं 27 तारीख को जन्मे लोग
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 26 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानें सभी जरूरी बातें
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 24 तारीख को जन्मे लोग होते हैं बहुत भाग्यशाली

मूलांक 5
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। इसके स्वामी ग्रह बुध हैं। ये भी काफी खर्चीले स्वभाव के होते हैं। इन्हें नई-नई चीजों को आजमाने का शौक होता है। विशेषज्ञों की सलाह रहती है कि यदि ये लोग थोड़ा संतुलन बनाकर चलें, तो अपनी आर्थिक स्थिति को और भी मजबूत कर सकते हैं। हालांकि इनके लिए 'दिखावा' भी कभी-कभी खर्च का एक बड़ा कारण बन जाता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!