अंक ज्योतिष: परिवार के लिए जान छिड़कते हैं इस तारीख को जन्मे लोग, हर काम में होते हैं सफल
Numerology: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहु है। चलिए जानते हैं कि मूलांक 4 वाले कैसे होते हैं।

अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक का विशेष महत्व माना जाता है। मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। मूलांक 1 से 9 के बीच में होते हैं। आज हम आपको मूलांक 4 के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहु है। चलिए जानते हैं कि मूलांक 4 वाले कैसे होते हैं।
स्वभाव
मूलांक 4 वाले जातक अपने जीवन पर किसी का प्रतिबंध स्वीकार नहीं करते। आजाद ख्यालों के होते हैं अपने जीवन को खुलकर जीना पसंद करते हैं। उनकी मर्जी के खिलाफ उनसे कोई भी काम नहीं करवाया जा सकता। ये लोग नारियल की तरह सख्त दिखाई देते हैं लेकिन अंदर से नरम दिल होते हैं। इस मूलांक के लोग बहुत मिलनसार स्वभाव के होते हैं। यह लोग बड़ी आसानी से लोगों से घुल-मिल जाते हैं।
जल्द होते हैं कामयाब
मूलांक 4 के जातक हर काम को बहुत अच्छे तरीके से पूरा करते हैं और ये हर काम में निपुण होते हैं। अपनी इसी खूबी के कारण वो जीवन में जल्द सफलता हासिल करते हैंष यह लोग बहुत साहसी और व्यवहार कुशल होते हैं। ये काफी मेहनती होते हैं और अपने दम पर करियर में बहुत जल्दी तरक्की कर लेते हैं।
करियर
यह लोग अपना मनचाहा काम करते हैं और उसी में अपना करियर बनाते हैं। कार्यक्षेत्र में इन्हें खूब सफलता हासिल होती है। इस मूलांक के लोग हर काम पूरी प्लानिंग के साथ करते हैं। यह लोग अपने करियर में बहुत आगे तक जाते हैं. इन्हें विदेश से बेहतरीन नौकरी के ऑफर मिलते हैं। ये लोग अच्छे लेखक भी होते हैं। इनके गुप्त शत्रु बहुत होते हैं। इनके खिलाफ काफी षड्यंत्र करते हैं लेकिन अंत में जीत इन्हीं की होती है। क्योंकि चार नंबर पर राहु का प्रभाव होता है राहु का सिर्फ मस्तक है इसलिए इनके जीवन में हर फैसले में दिमाग की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा ये अच्छे व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, इंजीनियर, ठेकेदार, उद्योगपति, डॉक्टर या फिर वकील बनते हैं।
मनी
मूलांक 4 के जातक अपनी कार्यक्षमता के बल पर खूब धन कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है। यह लोग बहुत छोटी सी उम्र में ही अच्छी कमाई कर लेते हैं। ये काफी धन संचय करते हैं। ऐसे में इनके लाइफ में कभी भी धन का अभाव नहीं रहता है।
परिवार के लिए जान छिड़कते हैं
मूलांक 4 के लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। ये जातक अपने परिवार के प्रति समर्पण का भाव रखत हैं। इस अंक के लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में माहिर होते हैं और परिवार के साथ गहरे संबंध बनाकर रखते हैं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन