न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 1 वालों की ये गलती पड़ती है भारी, रविवार को करें सूर्य का उपाय, पर्स में रखें ये चीज
मूलांक 1 वालों का संबंध सूर्य से होता है। इस वजह से इनमें कई खूबियां होती हैं। हालांकि अपनी एक गलती से ये चीजों को खराब कर लेते हैं। ऐसे में रविवार के दिन एक छोटा सा उपाय करके ये चीजों में बैलेंस ला सकते हैं।

न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष में जन्म की तिथि को काफी महत्व दिया जाता है। जन्म की तिथि के आधार पर ही यहां पर हर एक मूलांक का आंकलन होता है। जब जन्म की तारीख को जोड़ा जाता है तो उससे जो अंक मिलता है उसे ही मूलांक कहते हैं। मूलांक के जरिए ही किसी भी व्यक्ति की सोच और उसकी पर्सनैलिटी को परखा जा सकता है। अब जैसे किसी का जन्म 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो ऐसे लोगों का मूलांक 1 होगा। आज मूलांग 1 वालों के बारे में ही बात करेंगे। मूलांक 1 वालों पर सूर्य का असर सबसे ज्यादा होता है क्योंकि ये उनका स्वामी ग्रह होता है। आज जानेंगे कि आखिर सूर्य का असर इन पर क्या होता है और किस कमी के चलते मूलांक 1 वाले अपनी बात खराब कर लेते हैं? साथ ही जानेंगे कुछ उपाय जिससे इस कमी की भरपाई की जा सके।
मूलांक 1 पर सूर्य का असर
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 का संबंध सूर्य से होता है। सूर्य को एनर्जी और कॉन्फिडेंस के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। सूर्य की वजह से ही मूलांक 1 वालों में लीडरशिप क्वालिटी काफी मजबूत होती है। इस एनर्जी की वजह से ही ये लोग जिंदगी में आगे बढ़ते जाते हैं और इनमें नई-नई जिम्मेदारियां लेने का जज्बा भी बहुत होता है। अब ऐसे में जब सूर्य की स्थिति और भी मजबूत हो तो मूलांक 1 वालों को किसी भी तरह का फैसला लेने में दिक्कत नहीं आती है।
मूलांक 1 वालों की कमी
अंक ज्योतिष के हिसाब से वैसे तो मूलांक 1 वालों में सारी खूबियां होती हैं लेकिन कुछ गलतियों की वजह से ये कई बार काम खराब लेते हैं। इनमें गुस्सा बहुत होता है। ऐसे में गुस्से में कई बार ये ना आगे देखते हैं और ना ही पीछे। इस तरह से चीजें खराब होने लगती हैं। मूलांक 1 वालों को अपनी इस कमी पर जरूर काम करना चाहिए। गुस्से में ये दूसरों की बात भी सुनना पसंद नहीं करते हैं। इस तरह की गलती पर इन्हें कंट्रोल करना चाहिए ताकि आगे चलकर स्थिति खराब ना हो।
रविवार को करें सूर्य का ये उपाय
अब स्वामी ग्रह सूर्य है तो ऐसे में मूलांक 1 वालों को रविवार के दिन एक छोटा सा उपाय जरूर कर लेना चाहिए। दरअसल रविवार दा दिन सूर्य का माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य से जुड़ा कोई भी उपाय किया जाए तो उसका फल जरूर मिलता है। मूलांक 1 वालों के रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। यहां पर ध्यान रखें की अर्घ्य तांबे के लोटे से ही देना है। इस दौरान जल में कोई लाल फूल मिला लें। आप चाहें तो इसमें रोली भी डाल सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से मूलांक 1 वालों का मन शांत रहेगा। साथ ही इससे कॉनिफिडेंस भी बढ़ता है।
मूलांक 1 वाले पर्स में रखें ये चीज
मूलांक 1 वाले अगर इस उपाय को हमेशा करें तो उनके लिए अच्छा होगा। वैसे तो सलाह दी जाती है कि इस मूलांक के लोग पर्स में हमेशा कोई लाल रंग की चीज रखें। दरअसल माना जाता है कि इस रंग का संबंध सीधे तौर पर सूर्य से जुड़ा हुआ होता है। वहीं अगर आप पर्स में इसे ना रखना चाहें तो तांबे का एक सिक्का भी रखना शुभ होगा। इससे सूर्य की एनर्जी का असर बना रहता है। साथ ही जिंदगी में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन