Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 28 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल
Horoscope Numerology 28 September 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 28 September 2025, अंक राशिफल: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा।
1 से 9 मूलांक वालों का 28 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल
मूलांक-1
आज आपको शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्चों की अधिकता हो सकती है। आज आपका प्रिय व्यक्ति आपको निराश कर सकता है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।
मूलांक-2
आज आप शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहेंगे। ऑफिस में ओवर कमिटमेंट से बचें, वरना थकान के कारण सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। घरेलू तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। व्यापारियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
मूलांक-3
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा दिख रहा है। दिन बनाने के लिए परिवार या करीबी दोस्तों के साथ मिलना चाहिए। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन संबंधी परेशानी खत्म होगी और करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।
मूलांक-4
आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जिन लोगों ने कर्ज लिया है, उन्हें मुक्ति मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। कार्सस्थल पर आप सीनियर्स का दिल जीतने में सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए दिन अच्छा है। व्यापारिक सफलता के संकेत हैं।
मूलांक-5
आज आपको जीवनसाथी या लव पार्टनर की बातें परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों को लेकर सतर्क रहें। धन कमाने में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। कारोबार के लिए यात्रा लाभकारी साबित होगी।
मूलांक-6
आज किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति की लाइफ में एंट्री हो सकती है। विवाहित जातकों के लिए यह दिन यादगार रहने वाला है।
मूलांक-7
आज ऑफिस में सीनियर्स का बर्ताव आपके मन को अशांत कर सकता है। धैर्य से काम लें। बेकार के क्रोध व व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए व्यापारियों को अच्छे अवसर मिलेंगे।
मूलांक-8
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन खर्चों की अधिकता के कारण मन परेशान भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आवेग में आकर खरीदारी से बचें।
मूलांक-9
आज आपको किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। यात्रा पर खर्च बढ़ेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन