Numerology Horoscope 2 June 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 2 जून का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 2 जून का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

Horoscope Numerology 2 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Sun, 1 June 2025 12:33 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 2 जून का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology Horoscope 2 June 2025, अंक राशिफल: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 1 से 9 मूलांक वालों का 2 जून का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल-

मूलांक 1- आज के दिन पैसों को लेकर थोड़ा स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं। आपका मन पैसों के मामलों में लगा रहेगा। आप पेशेवरों के साथ वित्त और निवेश के संबंध में चर्चा करेंगे। विरासत या पैतृक संपत्ति को लेकर भी बात हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ वाद-विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है।

मूलांक 2- आज पारिवारिक जीवन में ससुराल पक्ष से भी आपके रिलेशन बेहतर होंगे। आप करीबियों से मिल सकते हैं या साथ में किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सिंगल लोगों को अपने जीवन में बड़े बदलाव का अनुभव नहीं होगा।

मूलांक 3- आज के दिन ऑफिस पर आप पदोन्नति या वेतन वृद्धि पर चर्चा कर सकते हैं। आपका कामकाजी जीवन बिना किसी बड़ी चुनौती के चलता रहेगा। आपके बॉस और सिनीयर्स के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 जून तक का समय इन 3 राशियों के लिए शानदार, खूब होगा लाभ

मूलांक 4- आप अपने आसपास के लोगों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आपके दिमाग में लगातार चलने वाले विचार आपकी नींद को प्रभावित करेंगे। आपको अच्छी नींद लेने में दिक्कत होगी। कार्यस्थल पर अपने लक्ष्यों और प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए फोकस और कमिटमेंट की जरूरत होगी।

मूलांक 5- व्यापार करने वालों को आज के दिन कुछ नुकसान या लेन-देन में देरी का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों का ध्यान रखें क्योंकि सामान्य से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। पर्सनल लाइफ में अपने जीवनसाथी या पार्टनर को बेहतर ढंग से समझने के लिए शांत होकर बातचीत करें।

मूलांक 6- आज आप पर्सनल गोल्स और दैनिक कार्यों के बारे में कम बल्कि अन्य सामाजिक मुद्दों के बारे में अधिक परवाह करेंगे। पढ़ाई के लिहाज से विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों के लोगों के साथ संबंध बनाना आपके करियर में मददगार साबित होगा।

मूलांक 7- पारिवारिक जीवन में चीजें बहुत अच्छी रहेंगी। आप अपने रिश्ते में काफी स्नेह और प्यार महसूस करेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आप किसी खास व्यक्ति के साथ समय बिताने का आनंद ले सकते हैं। इस दौरान कपल्स एक-दूसरे के करीब आएंगे। आपका स्वास्थ्य और एनर्जी भी पॉजिटिव रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 2-8 जून का समय कैसा रहेगा?

मूलांक 8- आज व्यापार और निवेश से आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। अगर आप अच्छी तरह से बात करते हैं, तो आप लोगों का विश्वास हासिल करेंगे और अपने क्लाइंट्स लिस्ट में वृद्धि देखेंगे। नौकरीपेशा लोग भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने काम के लिए तारीफ हासिल करेंगे।

मूलांक 9- आप नए लोगों से मिलेंगे। यह आपके करियर के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आज आपको पैसों से जुड़े कुछ नए मौके भी मिल सकते हैं। आपका कोई पुराना दोस्त आपको कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलवा सकता है या कोई अच्छी डील दिलवाने में आपकी मदद कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 1 जून का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:Rashifal: 1 जून को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!