Aaj Ka Rashifal 1 June 2025 Horoscope Today Lucky Zodiacs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal: 1 जून को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: 1 जून को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 1 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sun, 1 June 2025 05:33 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: 1 जून को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 June 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। बुध, सूर्य वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल और चंद्रमा कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

1 जून को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- शुभ समय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ दूरी जो थी, अब नजदीकी हो जाएगी। शादी ब्याह तय हो सकता है। बस थोड़ा सा जो लोग शुगर के मरीज हैं, डायबिटीक हैं, उन लोगों को ध्यान रखना होगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- ऊर्जा में कमी का अनुभव होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 1 जून का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:शुक्र मेष राशि में, आज से इन राशियों को धन-वृद्धि व शुभ समाचार

कर्क राशि- ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, सिर दर्द, नेत्र पीड़ा थोड़ा हो सकता है। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक बढ़िया स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 2-8 जून का समय कैसा रहेगा?

धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। की रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भावुक मन से लिया हुआ निर्णय नुकसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!