Weekly Horoscope Tarot Saptahik Rashifal 2-8 June 2025 Tarot Card Readings Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 2-8 जून का समय कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 2-8 जून का समय कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 2-8 जून का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Sat, 31 May 2025 12:13 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 2-8 जून का समय कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल 2-8 जून 2025: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए जून का शुरुआती सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानें, 12 राशियों के लिए 2-8 जून का समय कैसा रहेगा-

मेष राशि- इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य और खान-पान पर अधिक ध्यान देंगे। आप अपने डाइट प्लान में भी बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस में मेष राशि के लोग अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। इसलिए कोई नई स्किल डिवेलप करने के बारे में सोच सकते हैं। धन-वृद्धि होगी। तनाव से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र मेष राशि में, आज से इन राशियों को धन-वृद्धि व शुभ समाचार

वृषभ राशि- इस सप्ताह खर्चों से सावधान रहें, वरना यह टॉपिक कपल्स के बीच समस्याएं पैदा कर सकता है। इस दौरान कपल्स के बीच चीजें अच्छी नहीं रहेंगी। आपके पास अपनी जीवनशैली और दिनचर्या के बारे में सोचने का समय होगा।

मिथुन राशि- इस सप्ताह काम के चुनौतीपूर्ण पहलुओं के लिए अच्छी स्ट्रैटिजी बनाने का समय होगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपको समाज में अच्छी पहचान मिलेगी। अगर आप किसी कोर्ट केस से जूझ रहे हैं तो इस सप्ताह चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं।

कर्क राशि- इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको बोनस या वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको खुशियों का अनुभव होगा। आप घर पर अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पलों का आनंद लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Love Horoscope, लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 31 मई का दिन कैसा रहेगा?

सिंह राशि- इस सप्ताह आप परिवार के सदस्यों के साथ बिना किसी विवाद के बातचीत कर पाएंगे। अगर घर पर या परिवार के किसी सदस्य के बीच कोई तनाव है, तो इस सप्ताह इसे सॉल्व करने का समय होगा, क्योंकि आपकी डीसीजन लेने की क्षमता काम आएगी। कार्यस्थल पर, सिनीयर्स आपके प्रोजेक्ट और काम में आपका सपोर्ट करेंगे।

कन्या राशि- इस सप्ताह कन्या राशि वालों का पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पर्सनल लाइफ में आप अपने जीवनसाथी और ससुराल वालों के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताएंगे। पारिवारिक मामलों की योजना बनाना आसान होगा।

तुला राशि- इस सप्ताह कार्यस्थल पर आप अपने बॉस और अन्य सिनीयर्स के साथ सकारात्मक बातचीत करेंगे, इससे आपका बंधन मजबूत होगा और भविष्य में आपके करियर को भी लाभ मिलेगा। व्यापारियों को इस सप्ताह महत्वपूर्ण लाभ का अनुभव होगा, साथ ही पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न भी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में बनेगी सूर्य-बुध-गुरु की युति, इन 3 राशियों को सुख-समृद्धि का साथ

वृश्चिक राशि- यह पूरा सप्ताह न केवल शारीरिक रूप से बल्कि भावनात्मक और मानसिक रूप से भी बदलावों वाला रहेगा। आप पिछले मुद्दों और गलतियों पर विचार कर सकते हैं, साथ ही अपनी गलतियों में सुधार भी ला सकते हैं।

धनु राशि- पूरे सप्ताह आप अपने काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में किसी कलीग के प्रति आकर्षण हो सकता है, जो गंभीर रिश्ते में भी बदल सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके विचार थोड़े जुनूनी हो सकते हैं।

मकर राशि- इस सप्ताह घर में आपकी मां के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपके बीच अच्छी बातचीत होने के भी संकेत हैं। पर्सनल लाइफ में आप वीकेंड पर अपने साथी या जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

कुंभ राशि- इस सप्ताह कूटनीति और स्ट्रैटिजी का उपयोग करके आप चुनौतियों पर काबू पा सकते हैं। निवेश और व्यापारिक सौदों से लाभ मिलने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी यह एक अच्छा सप्ताह रहेगा। आपका कारोबार अच्छा चलेगा और ग्राहक आपके काम से खुश रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मीन राशि- इस सप्ताह सिचूऐशन को डिप्लोमेटिक तरीके से संभालने की आपकी क्षमता और बातचीत करने का तरीका आपको अपने करियर में आगे ले जाएगा। करियर में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने करीबी दोस्तों या सहकर्मियों के साथ जो भी शेयर करते हैं, उसे लेकर सावधान रहें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!