Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 17 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल
Horoscope Numerology 17 August 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 17 August 2025, अंक राशिफल: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा।
मूलांक-1 आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी करीबी व्यक्ति से सरप्राइज मिल सकता है।
मूलांक-2 आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार में भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। कुटुंब-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में विस्तार हो सकता है। आर्थिक रूप से सतर्क रहें।
मूलांक-3 आज आपको धैर्यशीलता बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से सहयोग बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अपमानित होने का भय है, इसलिए सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें।
मूलांक-4 आज आपको खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए। नौकरी में तरक्की की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान पक्ष से खुशहाल समाचार मिल सकता है। व्यापार में विस्तार के योग हैं।
मूलांक-5 आज मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। फिर भी बातचीत में संतुलित रहें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। धन का आगमन होगा।
मूलांक-6 आज आपके संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक रूप से किसी करीबी की मदद करनी पड़ सकती है। खर्च की अधिकता मानसिक तनाव दे सकती है।
मूलांक-7 आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। माता की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा।
मूलांक-8 आज आपको अपनी भावनाओं को वश में रखना चाहिए। संतान की सेहत के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी।
मूलांक-9 मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा से लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन