Janmashtami ke Upay in Hindi Krishna Janmashtami Upay 2025 Janmashtami puja kab kare कृष्ण जन्माष्टमी पर करें उपाय, रात 12:04 मिनट से निशिता मुहूर्त होगा शुरू
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणकृष्ण जन्माष्टमी पर करें उपाय, रात 12:04 मिनट से निशिता मुहूर्त होगा शुरू

कृष्ण जन्माष्टमी पर करें उपाय, रात 12:04 मिनट से निशिता मुहूर्त होगा शुरू

Janmashtami ke Upay: आज निशिता मुहूर्त के समय कृष्ण जी के बाल स्वरूप का जन्म, अभिषेक व विधिवत पूजन करने की मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी पर कुछ उपाय करने से भगवान कृष्ण को प्रसन्न कर सकते हैं। 

Shrishti ChaubeySat, 16 Aug 2025 01:45 PM
1/11

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 उपाय

आज श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि के समय कृष्ण जी के बाल स्वरूप का जन्म, अभिषेक व विधिवत पूजन करने की मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी पर कुछ उपाय करने से भगवान कृष्ण को प्रसन्न कर सकते हैं। इसलिए धन-धान्य में वृद्धि के लिए आज कृष्ण जन्माष्टमी पर करें उपाय-

2/11

रात 12:04 मिनट से निशिता मुहूर्त होगा शुरू

आज 16 अगस्त को पंचांग के अनुसार, 12:04 ए एम से 12:47 ए एम तक निशिता पूजा का शुभ मुहूर्त मिल रहा है। यह उत्तम मुहूर्त सिर्फ 43 मिनट्स का होगा। इस मुहूर्त में बाल गोपाल का जन्म, स्नान, अभिषेक पूजन कर आरती व भोग लगाया जाएगा।

3/11

माखन-मिश्री

आर्थिक दिक्कतें दूर करने के लिए भगवान श्री कृष्ण को पान का पत्ता चढ़ाएं और तुलसी दल समेत माखन मिश्री का भोग लगाएं।

4/11

वैवाहिक जीवन के लिए उपाय

लव लाइफ या मैरिड लाइफ में मधुरता बनाए रखने के लिए भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को पीले फूलों का माला अर्पित करें और पूजन करें।

5/11

श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने का उपाय

भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भगवान के मुकुट पर या उनके पास मोर पंख जरूर रखें।

6/11

तुलसी के उपाय

तुलसी के पेड़ के पास गोधूलि बेला के समय दीपक जलने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

7/11

करियर-बिजनेस के लिए उपाय

करियर या बिजनेस में लाभ पाने के लिए मध्यरात्रि के निशिता मुहूर्त में बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक करें।

8/11

शृंगार की सामग्री

इस दिन श्री राधा रानी को 16 शृंगार की सामग्री चढ़ाएं। इससे रिश्तों में सुधार होगा।

9/11

दरिद्रता से राहत पाने का उपाय

दरिद्रता से राहत पाने के लिए केले के पेड़ की पूजा करें व इसके समक्ष दीपक जलाएं।

10/11

सेहत के लिए उपाय

सेहत में सुधार के लिए श्री कृष्ण को पंजीरी का भोग लगा सकते हैं।

11/11

पॉजिटिव एनर्जी का उपाय

अशोक के पेड़ के पत्ते का तोरण बनाकर मुख्य द्वार पर लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।