190 साल बाद जन्माष्टमी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन राशियों को महालाभ
Rashifal Janmashtami 2025: करीब 190 सालों के बाद सूर्य, गुरु, चंद्र देव और मंगल जन्माष्टमी 2025 पर एक जैसी स्थिति में होंगे। ग्रहों की शुभ स्थति से जन्माष्टमी पर कुछ राशियों के लिए धन-वृद्धि के योग बन रहे हैं।

Rashifal Janmashtami 2025: इस साल की जन्माष्टमी दुर्लभ संयोग लेकर आई है। माना जा रहा है कि ग्रहों का यह दुर्लभ व अद्भुत योग लगभग 190 सालों बाद बन रहा है। करीब 190 सालों के बाद सूर्य, गुरु, चंद्र देव और मंगल जन्माष्टमी 2025 पर एक जैसी स्थिति में होंगे। जन्माष्टमी पर सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में, चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, मंगल कन्या राशि, और गुरु मिथुन राशि में। इसके साथ ही गजलक्ष्मी योग, गौरी योग, बुधादित्य योग, वेशी योग, राजराजेश्वर योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। गौर फरमाने वाली बात है साल 2025 में ग्रहों का संयोग वैसा ही बन रहा है जैसा कि साल 1835 में बना था। ऐसे में आज जन्माष्टमी के दिन की महत्वता काफी बढ़ गई है। ग्रहों की शुभ स्थति से जन्माष्टमी पर कुछ राशियों को जीवन में समृद्धि व खुशियों का आनंद मिल सकता है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी का दिन कीं राशियों की किस्मत को मजबूत कर सकता है-
190 साल बाद जन्माष्टमी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन राशियों को महालाभ
मिथुन राशि: जन्माष्टमी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछ जातकों को महालाभ हो सकता है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आकस्मिक धन-लाभ भी हो सकता है। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए जन्माष्टमी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग और शुभ योगों का निर्माण शुभ साबित हो सकता है। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।
सिंह राशि: जन्माष्टमी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग व शुभ योग का निर्माण सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। धन-वृद्धि के योग बन रहे हैं। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके हाथ लग सकते हैं। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको जंक फूड से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन