Numerology, अंक राशिफल: 15 जुलाई को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?
Horoscope Numerology 15 July 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 15 July 2025, अंक राशिफल 15 जुलाई 2025: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा।
मूलांक-1: पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे आज। आज आपके कुछ सहकर्मी आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं और उनसे निपटना मुश्किल हो सकता है। हो सकता है कि आप उन्हें काम में मदद करना चाहें, लेकिन यह हमेशा आसान नहीं होता है।
मूलांक-2: जो आपके पास है, उसमें रचनात्मक बनें। आप सरप्राइज हो सकते हैं कि आप कितना कुछ हासिल कर सकते हैं। हो सकता है कि आपको पैसे कमाने के लिए आज ज्यादा प्रयास भी करना पड़े। मेंटल हेल्थ को हेल्दी रखें और पॉजिटिव बने रहें।
मूलांक-3: किसी दोस्त को खोना दुखद हो सकता है, खासकर अगर ऐसा लगता है कि वे आपके बिना आगे बढ़ गए हैं। कभी-कभी उदास और अकेला महसूस करना नॉर्मल है, लेकिन याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं। आप नए दोस्त बना सकते हैं।
मूलांक-4: आज बाहर के खाने से दूर रहें। काम के साथ-साथ फैमिली को टाइम देने के साथ बैलेंस बनाए रखने से आपको अपने सपनों को हकीकत में बदलने में मदद मिल सकती है। आर्थिक रूप से समय कठिन लग सकता है लेकिन सिचूऐशन को बदलने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है।
मूलांक-5: अब आपको अपना रास्ता पाने के लिए गेम खेलने की जरूरत नहीं है। जिन लॉंग डिस्टेंस रिलेशन में प्रॉब्लम चल रही है, उनकी प्रॉब्लम्स धीरे-धीरे सॉल्व हो जाएगी। आज किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
मूलांक-6: आज थोड़ी सावधानी बरतें। बहुत अधिक तनाव न लें। समय के साथ आप अपना मूड खराब किए बिना इन छोटी-मोटी परेशानियों से निपटने में आप बेहतर हो सकते हैं। आपके बड़े सपने हैं, लेकिन अपने पैर जमीन पर रखना भी न भूलें। ऊंचे लक्ष्य रखना बहुत अच्छी बात है लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए क्या प्लान होगा, इसके बारे में क्लियर होना भी महत्वपूर्ण है।
मूलांक-7: आज आप शांत रहने की कोशिश कर सकते हैं। अनावश्यक बातचीत से पीछे हट सकते हैं। बस अपनी काबिलियत पर किसी को संदेह न करने दें। आज का दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। सेहत के मामले में भी दिन पॉजिटिव रहेगा। हेल्थ पर ध्यान दें।
मूलांक-8: आज का दिन आपकी राह में परेशान करने वाली चीजें ला सकता है, जैसे योजनाओं का असफल होना या ट्रैफिक जाम के कारण आपका दिन खराब हो सकता है। इससे आपका दिमाग खराब हो सकता है लेकिन पॉजिटिव सोच बनाए रखें।
मूलांक-9: आज का दिन कुछ अजीब पलों को जन्म दे सकता है, जहां लोग ऐसी बातें कह सकते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं लगेंगी। यह आपको काफी परेशान कर सकता है क्योंकि आप जानते हैं कि सच क्या है। लेकिन इसे अपने ऊपर बहुत ज्यादा हावी न होने दें। याद रखें, हर कोई सीख रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन