Transit of Mars Rashifal Sun constellation Mangal Gochar these zodiacs will get a lot of success from 23 July 2025 सूर्य के नक्षत्र में करेंगे मंगल गोचर, 23 जुलाई से इन राशियों को मिलेगी खूब सफलता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य के नक्षत्र में करेंगे मंगल गोचर, 23 जुलाई से इन राशियों को मिलेगी खूब सफलता

Transit of Mars Rashifal Sun: कुछ ही दिनों में मंगल ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य के नक्षत्र में ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर होगा। मंगल के इस गोचर से कुछ राशियों का समय बेहद शानदार रहने वाला है। 

Mon, 14 July 2025 01:19 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य के नक्षत्र में करेंगे मंगल गोचर, 23 जुलाई से इन राशियों को मिलेगी खूब सफलता

Transit of Mars Rashifal Sun, सूर्य के नक्षत्र में करेंगे मंगल गोचर: ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल में जल्द ही बदलाव होने वाला है। कुछ ही दिनों में मंगल ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य के नक्षत्र में मंगल का गोचर होगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 23 जुलाई 2025 को मंगल देव सुबह के लगभग 08:50 बजे प्रवेश करने वाले हैं। इस नक्षत्र में मंगल 13 अगस्त तक विराजमान रहने वाले हैं। मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट्स दे सकता है-

23 जुलाई से इन राशियों को मिलेगी खूब सफलता

तुला राशि: तुला राशि के लिए सूर्य के नक्षत्र में मंगल का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। रुके हुए काम शुरू हो सकते हैं। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और जी जान लगाकर काम करेंगे। नए अवसरों को हाथ से न जाने दें क्योंकि ये वेतन वृद्धि का कारण भी बन सकते हैं। हेल्दी रहे और भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें।

वृश्चिक राशि: सूर्य के नक्षत्र में मंगल का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। मंगल के शुभ प्रभाव से आपको सफलता पाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। आपको मान सम्मान का लाभ मिलेगा। कारोबार की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 14-20 जुलाई का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:16 जुलाई से इन राशियों को होगा खूब फायदा, जब होगा कर्क राशि में सूर्य गोचर
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 14-20 जुलाई का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

सिंह राशि: सूर्य के नक्षत्र में मंगल का गोचर सिंह राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आप भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर की कलह क्लेश दूर हो सकती है। मां की सेहत अच्छी रहेगी। वहीं, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!