Numerology Girls with these 4 birth numbers are extremely lucky and earn a lot of Money अंक ज्योतिष: इन 4 मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली, कमाती हैं खूब धन!, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक ज्योतिष: इन 4 मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली, कमाती हैं खूब धन!

Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक का खास महत्व होता है और हर मूलांक की अपनी खासियत होती है। ऐसे में कुछ मूलांक की लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये लड़कियां अपनी मेहनत के दम पर खूब पैसा भी कमाती है।

Wed, 31 Dec 2025 11:49 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योतिष: इन 4 मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली, कमाती हैं खूब धन!

अंक ज्योतिष में मूलांक का खास महत्व होता है और हर मूलांक की अपनी खासियत होती है। ऐसे में कुछ मूलांक की लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये लड़कियां अपनी मेहनत के दम पर खूब पैसा भी कमाती है। इतना ही नहीं शादी के बाद ये लड़कियां जिस घर में जाती हैं, वहां की किस्मत बदल देती हैं। ये मूलांक 1, 2, 6 और 9 है। चलिए जानते हैं कि इसमें जन्मी लड़कियां कैसी होती हैं?

मूलांक 1
अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी लड़की का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक का स्वामी सूर्य है, जो सम्मान, तेज और प्रसिद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां काफी आत्मविश्वासी होती हैं। माना जाता है कि मूलांक 1 की लड़कियां काफी आत्मविश्वासी होती हैं।शादी के बाद ये पति के फैसलों में सपोर्ट सिस्टम बनती हैं। इसका असर सीधा करियर और बिजनेस पर पड़ता है, जहां सक्सेस के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

मूलांक 2
अंक ज्योतिष के मुताबिक व्यक्ति जिन लड़कियों की जन्म तारीख 2, 11, 20 होती है उनका मूलांक 2 होगा। माना जाता है कि मूलांक 2 की लड़कियां सॉफ्ट नेचर और समझदार सोच वाली होती हैं। इस मूलांक की लड़कियां रिश्तों को अच्छे से संभालना जानती हैं। शादी के बाद ये घर का माहौल शांत और पॉजिटिव बनाए रखती हैं। यह काफी इमोशनल होती हैं। ऐसे में ये जिस भी इंसान के साथ जुड़ जाती हैं, उसके साथ अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। मूलांक 2 की लड़कियों का स्वभाव काफी मेहनती होता है। यह मेहनत करने से कभी नहीं घबराती हैं। इनकी लव लाइफ काफी अच्छी रहती है। ये एक अच्छी लव पार्टनर बनती हैं।

मूलांक 6
किसी महिला का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 बनता है। मूलांक 6 की महिलाओं का जीवन प्यार, सौंदर्य और संतुलन के इर्द-गिर्द घूमता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र को आकर्षण, कला, प्रेम और विलासिता का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 6 की लड़कियां खूबसूरत, स्टाइलिश और लाइफ को एंजॉय करने वाली होती हैं। कहा जाता है कि इनके कदम घर में सुख-सुविधाएं और पैसा लेकर आते हैं। शादी के बाद हसबैंड की इनकम बढ़ना, नई जॉब के मौके मिलना या बिजनेस में ग्रोथ दिखना, ये सब मूलांक 6 की पत्नी के साथ अक्सर देखने को मिलता है।

मूलांक 9
अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन महिलाओं का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। ये लड़कियां स्ट्रॉन्ग माइंडसेट वाली होती हैं। ये अपने पार्टनर को हार मानना नहीं सिखातीं, बल्कि हर मुश्किल से लड़ना सिखाती हैं। ये महिलाएं पढ़ाई-लिखाई में भी अच्छी होती हैं। इनकी बुद्धि एकाग्र होती है। मूलांक 9 की महिलाएं धन की कमी से अधिकतर अछूती रहती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Astro: पुरुषों को कान छिदवाना चाहिए या नहीं? जानिए नियम
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: नए साल 2026 में इन तारीख को जन्मे लोगों की लव लाइफ रहेगी बेहद खास
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: 40 में भी 25 के दिखते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, होती है ये खूबी
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!