Astro Should men get their ears pierced or not Know the rules Astro: पुरुषों को कान छिदवाना चाहिए या नहीं? जानिए नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Astro: पुरुषों को कान छिदवाना चाहिए या नहीं? जानिए नियम

हिंदू धर्म में 16 संस्कार है और हर एक संस्कार का अपना महत्व होता है। इन्हीं में से एक संस्कार हैं कर्ण छेड़न संस्कार। ज्यादातर लड़कियां कान छिदवाते आपने देखा होगा। लेकिन बहुत से सारे पुरुष भी हैं, जो कान छिदवाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि पुरुषों को कान छिदवाना चाहिए या नहीं।

Wed, 31 Dec 2025 11:01 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
Astro: पुरुषों को कान छिदवाना चाहिए या नहीं? जानिए नियम

हिंदू धर्म में कान छिदवाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हिंदू धर्म में 16 संस्कार है और हर एक संस्कार का अपना महत्व होता है। इन्हीं में से एक संस्कार हैं कर्ण छेड़न संस्कार। ज्यादातर लड़कियां कान छिदवाते आपने देखा होगा। लेकिन बहुत से सारे पुरुष भी हैं, जो कान छिदवाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि पुरुषों को कान छिदवाना चाहिए या नहीं। चलिए इसके ज्योतिष नियम जानते हैं।

पुरातन काल की बात करें, तो हिंदू धर्म में सभी राजा-महाराजा का कर्ण भेद संस्कार हुआ। भगवान श्री राम और कृष्ण का भी वैदिक रीति से कर्णभेद संस्कार हुआ था। बात करें पुरुषों की तो, तो ज्योतिष और हिंदू मान्यताओं के मुताबिक पुरुषों का कान छिदवाना मुख्य रूप से शुभ माना जाता है। कर्णवेध संस्कार हिंदू धर्म के षोडश संस्कारों में से एक है।

राहु-केतु का दुष्प्रभाव कम
इतना ही नहीं, कान छिदवाने से राहु-केतु के दुष्प्रभाव कम होते हैं, बुद्धि बढ़ती है और स्वास्थ्य लाभ मिलता है। हालांकि, कुछ मान्यताओं में एक कान छिदवाना या गलत धातु की बाली पहनना अशुभ हो सकता है। आज के समय में कान छिदवाना फैशन भी है, लेकिन शास्त्रों में इसका गहरा महत्व है। ज्योतिष के अनुसार, कान केतु ग्रह से जुड़े हैं। कान छिदवाने से केतु और राहु के बुरे प्रभाव कम होते हैं। इससे व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है और बुद्धि तेज होती है।

सोना या चांदी की बाली
वहीं, ज्योतिष शास्त्र में सोने या चांदी की बाली पहनना पुरुषों के लिए शुभ है। सोना सूर्य और गुरु से जुड़ा है, जो आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति बढ़ाता है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और नकारात्मक विचार दूर रहते हैं।

ध्यान रखें ये बातें
मान्यतानुसार, केवल एक कान छिदवाना (खासकर बायां पहले) कुछ मान्यताओं में अशुभ है। इसके अलावा लोहे या निकल की बाली पहनने से शनि या राहु का प्रभाव बढ़ सकता है। शनिवार और रविवार को कान छिदवाने से बचें। अगर कुंडली में मंगल या शनि मजबूत नहीं तो पहले ज्योतिषी से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रीजी को बर्गर का भोग लगाना चाहिए या नहीं? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: भाग्य और तरक्की के लिए पहनें ये 3 रत्न, पर जान लें नियम
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!