Numerology People born on these dates look 25 even at the age of 40 they possess these qualities अंक ज्योतिष: 40 में भी 25 के दिखते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, होती हैं ये खूबियां!, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक ज्योतिष: 40 में भी 25 के दिखते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, होती हैं ये खूबियां!

जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने में 6, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इनमें कई खूबियां होती हैं। इस मूलांक के लोगों को जल्दी बुढ़ापा नहीं आता है। चलिए जानते हैं कि मूलांक 6 के लोग कैसे होते हैं और इनमें क्या-क्या खूबियां होती है।

Fri, 26 Dec 2025 01:42 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योतिष: 40 में भी 25 के दिखते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, होती हैं ये खूबियां!

अंक ज्योतिष में मूलांक 6 को बेहद भाग्यशाली बताया गया है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने में 6, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इनमें कई खूबियां होती हैं। इस मूलांक के लोगों को जल्दी बुढ़ापा नहीं आता है। चलिए जानते हैं कि मूलांक 6 के लोग कैसे होते हैं और इनमें क्या-क्या खूबियां होती है।

शुक्र का प्रभाव
अंक ज्योतिष के मुताबिक हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह या देवी-देवताओं से होता है। ऐसे ही मूलांक 6 का ग्रह स्वामी शुक्र को माना गया है। इनके जीवन में शुक्र का प्रभाव होने की वजह से इनका जीवन आरामदायक और सुखमय होता है। क्योंकि शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, लग्जरी लाइफ और पैसा का कारक ग्रह माना गया है।

पसंद
शुक्र के प्रभाव की वजह से मूलांक 6 वाले लोग फैशनेबल, कलाप्रेमी और संगीत व नृत्य को जानने वाले होते हैं। इसके अलावा ये सामाजिक कार्यों में काफी रुचि रखते हैं। अक्सर देखा गया है कि ये लोग बहुत कम उम्र में ही पैसा और इज्जत दोनों ही बना लेते हैं।

स्वभाव
ये लोग आमतौर पर हंसमुख, मिलनसार और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले होते हैं। इसलिए हर कोई इनके साथ दोस्ती करना चाहता है। इस मूलांक के लोगों को जीवन में कभी भी किसी प्रकार की पैसे या धन की दिक्कत नहीं होती है। ये हमेशा खुश रहते हैं और बहुत जल्दी ये अपनी तरफ किसी को भी आकर्षित कर लेते हैं।

करियर
अंक ज्योतिष के मुताबिक इस मूलांक से जुड़े लोग अगर फिल्म लाइन, मीडिया, मॉडलिंग, नाटक और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाएं तो इनको बेहतरीन सफलता मिल सकती है। ये लोग अपनी नेचर की वजह से पहचाने जाते हैं।

मित्र अंक
साथ ही मूलांक 6 के लिए मित्र अंक 1, 3, 4, 5 और 8 हैं, जबकि शत्रु अंक 2 और 9 माने जाते हैं। अंक 3 और 6 के बीच कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!