numerology girls born on these dates become favorite bahu Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियों को कहा जाता है साक्षात लक्ष्मी, बनती है लाडली बहू, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियों को कहा जाता है साक्षात लक्ष्मी, बनती है लाडली बहू

न्यूमेरेलॉजी में कुछ मूलांक काफी लकी बताए गए हैं। इन मूलांक की लड़कियां अपने ससुराल में हमेशा सबकी फेवरेट होती हैं। जानें आखिर ये मूलांक कौन-कौन से हैं?

Fri, 16 Jan 2026 03:50 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियों को कहा जाता है साक्षात लक्ष्मी, बनती है लाडली बहू

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में कुल मूलांक को काफी लकी बताया गया है। कुछ मूलांक तो ऐसे हैं जो अपनी एनर्जी की वजह से दूसरों की जिंदगी में भी रंग भर देते हैं। आज बात करेंगे उन 3 मूलांक की लड़कियों को जो शादी के बाद अपने ससुराल में राज करती हैं और हर किसी की फेवरेट बन जाती हैं। न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में इन्हें साक्षात लक्ष्मी भी कहा जाता है। नीचे जानें आखिर ये मूलांक कौन-कौन से हैं?

मूलांक 2

मूलांक 2 वाली लड़कियां ससुराल में सबकी लाडली बनती हैं। जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से है। ऐसे में ये लड़कियां बहुत ही इमोशनल और शांत होती हैं। इनकी वजह से घर का माहौल सुकून वाला होता है। साथ ही इन्हें पति का लेडी लक भी कहते हैं। ऐसे में मूलांक 2 वाली लड़कियों को साक्षात लक्ष्मी भी कहा जाता है।

मूलांक 5

इस मूलांक की लड़कियां अपनी बातों से ही किसी का भी दिल जीत लेती है। अपने बात-व्यवहार के चलते ही ये ससुराल में जल्द ही सबकी फेवरेट बन जाती हैं। जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वालों का ग्रह स्वामी बुध है और इसी वजह से इन लोगों की कम्यूनिकेशन स्किल्स बाकियों से बेहतर होती है। इस मूलांक की लड़कियां जहां भी होती है, वहां का माहौल हमेशा खुशनुमा ही रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: ईगो के चक्कर में रिश्ते खराब करते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: रिश्ते को टाइम पास नहीं समझते हैं इन तारीखों पर जन्मे हुए लोग

मूलांक 6

जिन लड़कियों का मूलांक 6 होता है, इनकी भी शादीशुदा जिंदगी सफल होती है। शादी के बाद ये ससुराल में हर किसी के दिल पर राज करती है। दरअसल मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। शुक्र की वजह से इनकी जिंदगी में ना तो सुख-सुविधा की कमी होती है और ना ही प्यार की। इस मूलांक की लड़कियां काफी क्रिएटिव होती हैं और ये अपने आसपास के लोगों का खूब ख्याल रखना जानती हैं। बता दें कि मूलांक 6 उन लड़कियों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है। शादी के बाद इस मूलांक की लड़कियां अपने पति के लिए काफी लकी साबित होती हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!