January Remedies: जनवरी में जन्मे लोग करें ये उपाय, 2026 में रोजाना जरूर करें ये काम
January Born People Remedies: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से जनवरी के महीने में जन्म लेने वाले लोगों को कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। नीचे जानें हर दिन किए जाने वाले उपाय के बारे में…

January Born People Remedies for 2026: नया साल शुरू हो चुका है और ये साल अपने आप में ही खास है। ये साल सूर्य का है और ऐसे में ये हर किसी की जिंदगी में नई उमंग लेकर आने वाला है। इसी के साथ साल का पहला महीना भी अपने आप में खास होता है और इस महीने में जन्मे लोगों पर सूर्य ग्रह का विशेष प्रभाव होता है। न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के अनुसार जनवरी के महीने में जन्मे लोगों में कई तरह के गुण पाए जाते हैं। वहीं अगर ये लोग कुछ उपाय कर लें तो इनके जिंदगी में आने वाली हर बाधा दूर हो जाती है। साथ ही इनकी जिंदगी में सुख-समृद्धि के साथ-साथ सौभाग्य भी आता है। नीचे जानें कुछ ऐसे ही उपाय जो जनवरी के महीने में जन्मे लोग आसानी से कर सकते हैं।
जनवरी के महीने में करें ये उपाय
1. इस महीने में जन्मे लोगों को सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। रोज सुबह अगर तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल डालकर सूर्य को जल अर्पित करेंगे तो इससे इस महीने में जन्मे लोगों को करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि इस दौरान मन शांत रहे। इस उपाय को नियमित रूप से करने पर सफलता जरूर मिलती है।
2. जनवरी के महीने में जन्मे लोगों को दान जरूर करना चाहिए। इस महीने में जन्मे लोग जब दान करते हैं तो उनका सूर्य दोष शांत होता है। साथ ही अगर पैसों की दिक्कत है तो भी इस उपाय से लाभ मिलता है। साथ ही इससे मानसिक शांति भी मिलती है।
3. इसी के साथ इस महीने में जन्मे हुए लोगों को अपने गुरु या फिर किसी भी बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। अगर इस चीज को नियमित रूप से करना शुरू किया जाए तो इस महीने में जन्मे लोगों की जिंदगी में स्थिरता आती है।
4. जनवरी के महीने में जन्मे हुए लोगों को सूर्य मंत्र का जाप भी जरूर करना चाहिए। इस उपाय से जिंदगी में क्लैरिटी आती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। जनवरी में जन्मे हुए लोग रोज ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 11 या फिर 21 बार जाप जरूर करें। इस उपाय से जिंदगी में आने वाली रुकावटें कम होती हैं।
5. साथ ही जनवरी के महीने में जन्म लेने वालों को मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। इस उपाय से जिंदगी में स्थिरता आती है और जिंदगी में बैलेंस बनता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन