Number Horoscope Numerology 8 December 2025 Kal Ka Ank Rashifal by date of birth future Predictions अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 8 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 8 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 8 December 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। 8 दिसंबर को सोमवार का दिन है। मूलांक 1 वालों को मेहनत का खूब फल मिलेगा।

Sun, 7 Dec 2025 01:29 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 8 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 8 December 2025, अंक राशिफल: जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है। अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 8 दिसंबर 2025 को सोमवार का दिन है। मूलांक 1 वालों को मेहनत का खूब फल मिलेगा।। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 8 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा-

अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 8 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक-1

आज के दिन आपको मेहनत का खूब फल मिलेगा। आज कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। नए मौके मिल सकते हैं, जिससे ग्रोथ होगी। आज फैसले लेते वक्त थोड़ा सोच-विचार कर लें क्योंकि आगे चलकर ये बहुत मायने रखेंगे। जल्दबाजी से बचें और धैर्य बनाए रखें।

मूलांक-2

आज आप इमोशनल तौर पर थोड़े सेंसेटिव रहेंगे। रिश्ते और मजबूत होंगे। अपनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। टीम वर्क करेंगे तो इससे सफलता जल्दी मिलेगी और आगे के लिए सब कुछ आसान हो जाएगा। आज के दिन समझदारी से काम लें और किसी की बात को दिल पर ना लगाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से धनु राशि में मंगल का गोचर, इन 3 राशियों के लिए टाइम रहेगा शानदार
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 8-14 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

मूलांक-3

आज आपको परिवार को फुल सपोर्ट मिलने वाला है। साथ ही मान-सम्मान और प्यार भी खूब मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। नए काम में सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने इन्वेस्टमेंट के जरिए अच्छा-खासा लाभ मिलेगा। खर्चा सोच-समझकर करें।

मूलांक-4

नए प्लान्स और प्रोजेक्ट्स के लिए आज का दिन शुभ है। डिसिप्लिन में रहकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज आप ट्रैवल कर सकते हैं। आज के दिन बहसबाजी करने से बचें। गुस्से पर काबू रखें। तनाव हो तो योग प्रैक्टिस करें।

मूलांक-5

आज आपको प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी। अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें। शब्दों का चयन सही होना चाहिए। साथ ही आज पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहें। आज आपको नए मौके मिल सकते हैं। आज के दिन फैसला लेते वक्त थोड़ा सोच-समझ लें। साथ ही धैर्य से काम लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 7 महीने तक इन राशियों का जीवन होगा राजा जैसा, शनि की चाल देगी खूब लाभ

मूलांक-6

आज लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। आज आपको परिवार का फुल सपोर्ट मिलने वाला है। आज के दिन खर्चों में थोड़ा कटौती करें। ऑफिस में दिन थोड़ा व्यस्त होने वाला है। मीटिंग के दौरान नए आइडिया जरूर शेयर करें। आज आपको नए मौके भी मिल सकते हैं जोकि आपकी ग्रोथ के लिए सही होगा।

मूलांक-7

आज सोच-समझकर फैसले लें। मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। ऑफिस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य ना खोएं। खुद पर भरोसा रखें और हमेशा अपना सौ प्रतिशत दें। आज कुछ ऐसी बातें सामने आ सकती हैं जो आपसे छिपी हुई थीं। अपने अंतरात्मा की आवाज जरूर सुनें। इससे आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे।

मूलांक-8

आज ऑफिस में जिम्मेदारी और काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। धैर्य और संयम से आज आपके सभी काम पूरे होंगे। पैसों के मामले में सावधानी रखें। वहीं आज के दिन इन्वेस्टमेंट करने से बचें। कोई भी फैसला लेने से पहले घर के बड़ों की राय जरूर ले लें। पार्टनर के साथ आज ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशि में बुध, सूर्य, 15 दिसंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य

मूलांक-9

आज आपकी एनर्जी बहुत होगी। इसकी मदद से प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। फ्रेश माइंड के साथ आप हफ्ते की शुरुआत करेंगे। आज बड़े फैसले लेने के लिए अच्छा दिन है। झगड़ों से बचें। आज बचत खाते में कुछ पैसे जरूर डालें। खर्चे में थोड़ी कटौती करने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!