Transit Mercury Rashifal Sun in Scorpio horoscope surya Budh vrishchik rashi lucky for these zodiacs till 15 Dec वृश्चिक राशि में बुध, सूर्य, 15 दिसंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वृश्चिक राशि में बुध, सूर्य, 15 दिसंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Transit Mercury Rashifal Sun in Scorpio horoscope: आज बुध के गोचर होते ही सूर्य के साथ युति बनेगी, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। बुधादित्य योग बेहद शुभ और आर्थिक तौर पर लाभकारी माना जाता है। 

Sat, 6 Dec 2025 01:18 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वृश्चिक राशि में बुध, सूर्य, 15 दिसंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Transit Mercury Rashifal Sun in Scorpio: दिसंबर के महीने में ग्रहों की चाल बदलने से कई शुभ योगों का निर्माण होने वाला है। बुध और सूर्य की चाल में बदलाव का असर व्यक्ति के जीवन पर भी दिखाई देगा। पंचांग के अनुसार, आज 6 दिसंबर से बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शाम के लगभग 08:52 मिनट पर मंगल की वृश्चिक राशि में बुध का गोचर होगा। बुध के गोचर होते ही सूर्य के साथ युति बनेगी, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। बुधादित्य योग बेहद शुभ और आर्थिक तौर पर लाभकारी माना जाता है। इसलिए आइए जानते हैं बुध-सूर्य की युति से बने बुधादित्य राजयोग से किन राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है-

वृश्चिक राशि में बुध, सूर्य, 15 दिसंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य

मिथुन राशि: मंगल की राशि में बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग से मिथुन राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह गोचर सुख-शांति, इमोशनल स्टेबिलिटी और समृद्धि का समय लाया है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मकता महसूस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 7 महीने तक इन राशियों का जीवन होगा राजा जैसा, शनि की चाल देगी खूब लाभ
ये भी पढ़ें:मेष, कुंभ, मीन राशि आज शाम करें उपाय, शनि की साढ़ेसाती के कष्ट से मिलेगी राहत

वृश्चिक राशि: मंगल की राशि में बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग वृश्चिक राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। आर्थिक मोर्चे पर यह गोचर लाभ और समृद्धि ला सकता है। कई लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। करियर में उन्नति और सम्मान मिलने की भी प्रबल संभावना है।

सिंह राशि: मंगल की राशि में बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग सिंह राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। यह समय उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो परिवार और घर से संबंधित मामलों में वृद्धि चाहते हैं। संपत्ति खरीदने, घर की मरम्मत करने या पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह एक अनुकूल समय रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 6 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!