Rashifal Mars Transit in Sagittarius Mangal Horoscope Mangal Dhanu Rashi Mai making it great time for these 3 zodiacs कल से धनु राशि में मंगल का गोचर, इन 3 राशियों के लिए टाइम रहेगा शानदार, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से धनु राशि में मंगल का गोचर, इन 3 राशियों के लिए टाइम रहेगा शानदार

Rashifal Mars Transit in Sagittarius Mangal Horoscope 2025: जल्द ही मंगल गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने जा रहे हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल का धनु राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक खबर लेकर आने वाला है।

Sat, 6 Dec 2025 04:03 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से धनु राशि में मंगल का गोचर, इन 3 राशियों के लिए टाइम रहेगा शानदार

Rashifal Mars Transit in Sagittarius: मंगल सभी ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं, जो समय-समय पर चाल बदलते रहते हैं। वर्तमान में वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह विराजमान हैं। अगले दिन गुरु की राशि में मंगल प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि से धनु राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 7 दिसंबर, रविवार को 08:27 पी एम पर धनु राशि में मंगल का गोचर होगा। मंगल के धनु गोचर से कुछ राशियों को आने वाले दिनों में खुशखबरी मिल सकती है। आइए जानते हैं मंगल के गुरु की राशि में गोचर करने से किन राशियों को भाग्य का साथ मिलने वाला है-

कल से धनु राशि में मंगल का गोचर, इन 3 राशियों के लिए टाइम रहेगा शानदार

मेष राशि

मेष राशि वालों आपके लिए मंगल के गुरु की राशि में गोचर करना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है।

व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है।

लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी।

मंगल के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी।

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशि में बुध, सूर्य, 15 दिसंबर तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:अगले 7 महीने तक इन राशियों का जीवन होगा राजा जैसा, शनि की चाल देगी खूब लाभ

मिथुन राशि

मंगल के गुरु की राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे।

करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा।

समृद्धि का आगमन होगा।

काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं।

संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों मंगल का गुरु की राशि में गोचर करना आपके लिए फायदेमंद मानी जा रहा है।

आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें।

इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी।

वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष, कुंभ, मीन राशि आज शाम करें उपाय, शनि की साढ़ेसाती के कष्ट से मिलेगी राहत

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!