Number Horoscope Numerology 20 January 2026 Kal Ka Ank Rashifal by date of birth future Predictions Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 20 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 20 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 20 January 2026: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। 20 जनवरी को मंगलवार का दिन है। मूलांक 1 वालों आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है।

Mon, 19 Jan 2026 01:46 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 20 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 20 January 2026, अंक राशिफल: जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है। अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 20 जनवरी 2026 को मंगलवार का दिन है। मूलांक 1 वालों आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 20 जनवरी का दिन कैसा रहेगा-

1-9 मूलांक वालों का 20 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक-1: 20 जनवरी का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। कुछ जातक करियर की पॉलिटिक्स का शिकार भी बन सकते हैं। जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला न लें। अपने लक्ष्यों पर फोकस रखें।

मूलांक-2: 20 जनवरी का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहने वाला है। जंक फूड्स का सेवन ज्यादा न करें। अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। बहुत ज्यादा तनाव लेने से आपकी फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध का गोचर कुंभ राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

मूलांक-3: 20 जनवरी का दिन आपके लिए बिजी-बिजी रहने वाला है। लव लाइफ नॉर्मल रहने वाली है। किसी इवेंट की वजह से आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस कर रहे हैं लोगों को आज पार्टनरशिप को लेकर अलर्ट रहना चाहिए।

मूलांक-4: 20 जनवरी का दिन आपके लिए नॉर्मल रहने वाला है। अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज आपको अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है। काम के दौरान समय-समय पर ब्रेक लेते रहें।

मूलांक-5: 20 जनवरी का दिन आपके लिए हलचल भरा रहने वाला है। धीरे-धीरे ऑफिस का माहौल आपके लिए पॉजिटिव होता जाएगा। पार्टनर के साथ चल रही प्रॉब्लम्स पर कम करें। सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 19-25 जनवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मूलांक-6: 20 जनवरी का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ जातकों का प्रमोशन भी हो सकता है। लव के मामले में आज अपने गुस्से पर काबू रखें। बेवजह के वाद विवाद में फंसने से बचें।

मूलांक-7: 20 जनवरी का दिन आपके लिए प्रोडक्टिव रहने वाला है। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होना संभव है। धन के मामले में दिन आपका अच्छा रहेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। हेल्दी फूड्स का सेवन करें।

मूलांक-8: 20 जनवरी का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। पॉजिटिव सोच बनाए रखें। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। हाइड्रेटेड रहें।

मूलांक-9: 20 जनवरी का दिन आपके लिए स्पेशल रहने वाला है। अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। काम का प्रेशर बहुत ज्यादा न लें। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। खुश रहें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है बसंत पंचमी 2026? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त, शुभ योग व उपाय
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!