Number Horoscope Numerology 15 October 2025 Kal Ka Ank Rashifal by date of birth future Predictions Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 15 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 15 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 15 October 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। 15 अक्टूबर को बुधवार का दिन है। मूलांक 8 वालों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

Tue, 14 Oct 2025 01:51 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 15 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 15 October 2025, अंक राशिफल: जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है। अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 15 अक्टूबर 2025 को बुधवार का दिन है। इस दिन मूलांक 4 वाले सेल्फ लव पर ध्यान दें। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 15 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा-

1-9 मूलांक वालों का 15 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक-1

आज के दिन कमाई में गिरावट हो सकती है क्योंकि कुछ जातक पर्याप्त संख्या में ग्राहकों को आकर्षित नहीं कर सकेंगे। स्वास्थ्य की देखभाल करें। पेशेवर मोर्चे पर आप अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

मूलांक-2

आज के दिन रोमांटिक मामले में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रदर्शन में सुधार के लिए स्टूडेंट्स को कोचिंग कक्षाओं में शामिल होना चाहिए। अपनी सेहत पर फोकस करें। खर्च कम करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल गोचर शुक्र की तुला राशि में, 27 अक्टूबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ

मूलांक-3

आज के दिन कुछ लोगों के लिए सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। रोमांटिक मोर्चे पर आपको वह मौका मिल सकता है, जिसका आप इंतजार कर रहे थे। जो लोग थोड़ा तनाव महसूस कर रहे हैं, वो नेचर में समय बिता सकते हैं।

मूलांक-4

आज के दिन सेल्फ लव पर ध्यान दें। अपने नियमित व्यायाम से ब्रेक लेने से आपको लाभ होगा। अगर आपने व्यवसाय में पैसा खो दिया है, तो आप इसे फिर से कमाने के लिए तैयार हैं। सफलतापूर्वक पूरा हुआ कोई प्रोजेक्ट आपको प्रतिष्ठा के पद पर पहुंचा देगा।

मूलांक-5

आज के दिन कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी गतिविधियां आपको बिजी रख सकती हैं। व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। पारिवारिक विवाद को सुलझाने का आपका प्रयास सफल होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, 27 अक्टूबर तक इन राशियों को फायदा ही फायदा

मूलांक-6

आज के दिन करियर में बड़े बदलाव हो सकते हैं। प्रेमी के पास आपके साथ साझा करने के लिए बहुत कुछ होगा और वह आपका मनोरंजन करेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

मूलांक-7

आज के दिन कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी भी काम का ज्यादा प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है। आज आपको बीच का रास्ता अपनाने की सलह दी जाती है। संतुलन बनाना जरूरी है।

मूलांक-8

आज के दिन बकाया या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। दोस्त या चचेरे भाई मिलने आ सकते हैं। यात्रा करने वालों को पर्याप्त तैयारी की सलाह दी जाती है। इससे पहले कि दबाव आप पर हावी हो जाए, आपको पढ़ाई के मामले में मेहनत ज्यादा करने की आवश्यकता होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली पर कब पूजा करना रहेगा सबसे उत्तम, बनेगा 6 ग्रहों का अद्भुत संयोग

मूलांक-9

आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला दिन रहेगा। मेडिटेशन से मानसिक शांति की उम्मीद की जा सकती है। ऑफिस में मिलने वाले लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाना आपके पक्ष में रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 13-19 अक्टूबर का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:18 अक्टूबर को धनतेरस पर मेष से लेकर मीन राशि वाले खरीदें ये चीजें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!