Dhanteras 2025 Shopping on 18 October Muhurat Shopping from Aries to Pisces should buy these things 18 अक्टूबर को धनतेरस पर मेष राशि से लेकर मीन वाले खरीदें ये चीजें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

18 अक्टूबर को धनतेरस पर मेष राशि से लेकर मीन वाले खरीदें ये चीजें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Dhanteras 2025 Shopping: पंचांग अनुसार, 18 तारीख को शनिवार के दिन धनतेरस मनाया जाएगा। यह दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त में गिना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन खरीदी गई चीजें सुख-संपदा में वृद्धि करती हैं।

Sat, 18 Oct 2025 07:36 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
18 अक्टूबर को धनतेरस पर मेष राशि से लेकर मीन वाले खरीदें ये चीजें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Dhanteras 2025 Shopping: हर साल धनतेरस से दिवाली के 5 दिवसीय पर्व की शुरुआत होती है। पंचांग अनुसार, 18 तारीख को शनिवार के दिन धनतेरस मनाया जाएगा। यह दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त में गिना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन खरीदी गई चीजें सुख-संपदा में वृद्धि करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल धनतेरस पर राशि के अनुसार किन चीजों की खरीदारी शुभ रहेगी-

18 अक्टूबर को धनतेरस पर मेष से लेकर मीन राशि वाले खरीदें ये चीजें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

मेष राशि- धनतेरस पर मेष राशि वालों के लिए सोना खरीदना बेहद शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- धनतेरस पर वृषभ वालों को इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित सामान खरीदना चाहिए।

मिथुन राशि- धनतेरस पर मिथुन राशि वालों के लिए चांदी के सिक्के खरीदना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है दिवाली, धनतेरस, नोट कर लें सही डेट, खरीदारी व दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त

कर्क राशि- धनतेरस पर कर्क राशि वालों के लिए श्री यंत्र खरीदना लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि- धनतेरस पर सिंह राशि वालों के लिए सोने या तांबे से बनी चीजें खरीदना बेहद शुभ होगा।

कन्या राशि- धनतेरस पर कन्या राशि वालों के लिए चांदी या तांबे से बने बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि- धनतेरस पर तुला राशि वालों के लिए चांदी के आभूषण खरीदना लकी साबित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है कार्तिक मास की अमावस्या, नोट कर लें स्नान-दान का मुहूर्त व विधि

वृश्चिक राशि- धनतेरस पर वृश्चिक राशि के लिए वाहन या सोना खरीदना शुभ रहेगा।

धनु राशि- धनतेरस पर धनु राशि वालों को पीतल के बर्तन और सोने के सिक्के खरीदने चाहिए।

मकर राशि- धनतेरस पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि वालों को झाडू और बर्तन खरीदने चाहिए।

कुंभ राशि- धनतेरस पर कुंभ राशि वालों को श्री यंत्र या कुबेर यंत्र खरीदना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, 27 अक्टूबर तक इन राशियों को फायदा ही फायदा

मीन राशि- धनतेरस पर मीन राशि वालों के लिए लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति खरीदना फलदायी रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!