Mangal Gochar: 27 अक्टूबर से इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, मंगल करेंगे वृश्चिक राशि में एंट्री
Mangal Rashi Parivartan: मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में गोचर करके कुछ राशियों को लाभ पहुंचाएंगे। इन भाग्यशाली राशियों को धन लाभ होने के साथ किस्मत का साथ भी मिलेगा।

Mangal Rashi Parivartan: ग्रहों के सेनापति मंगल 27 अक्तूबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल का अपनी स्वराशि वृश्चिक में गोचर दोपहर 03 बजकर 53 मिनट पर होगा। मंगल के वृश्चिक राशि में आने से रूचक राजयोग बनता है। मंगल 6 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे और 7 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल का वृश्चिक गोचर ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। मंगल गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए मंगल का वृश्चिक राशि में आना अत्यंत शुभ व लाभकारी रहने वाला है। इन भाग्यशाली राशियों को मंगल के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा और शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें मंगल गोचर की लकी राशियां-
1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। कार्यस्थल पर मनमुताबिक परिणाम मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत भी बनेंगे।
2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए मंगल राशि परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आएंगे।
3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए मंगल वृश्चिक गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। करीबियों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को इस समय आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपके अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
5. मीन राशि- इस समय आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य भी करेंगे। माता-पिता व गुरु का सहयोग मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहने वाला है।
6. सिंह राशि- यह समय आपके लिए निवेश के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। हालांकि पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन