Rashifal Shukra swati nakshatra gochar horoscope rashi venus nakshatra transit in november 7 नवंबर से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, राहु के स्वाति नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

7 नवंबर से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, राहु के स्वाति नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर

Venus transit in swati nakshatra: धन-संपदा व वैभव आदि के कारक शुक नवंबर में राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु के नक्षत्र में शुक्र के जाने से कई राशियों का अच्छा समय शुरू होगा। जानें शुक्र नक्षत्र परिवर्तन की लकी राशियां।

Tue, 28 Oct 2025 08:49 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
7 नवंबर से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, राहु के स्वाति नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर

Shukra Nnakshatra Parivartan 2025: सुख-संपत्ति, वैभव व ऐश्वर्य आदि के कारक शुक्र समय-समय पर अपनी राशि व नक्षत्र में बदलाव करते रहते हैं। 7 नवंबर 2025, शुक्रवार को शुक्र रात 09 बजकर 13 मिनट पर स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, स्वाति नक्षत्र का स्वामी राहु है। राहु के नक्षत्र में शुक्र का गोचर मेष से लेकर मीन राशि तक अपना प्रभाव डालेगा। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि वालों की लाइफ में सकारात्मक बदलाव होंगे और यह अवधि वित्त, करियर व व्यावसायिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगी। जानें शुक्र का नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा।

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। इस समय आपको करियर में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी करने वालों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इनकम के नए साधन बनेंगे और पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। परिवार का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल का वृश्चिक गोचर, 27 अक्टूबर से इन 6 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

2. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। इस समय आपकी आय में आकस्मिक वृद्धि हो सकती है। अटके हुए धन की वापसी होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तौर पर आप मजबूत महसूस करेंगे। व्यावसायिक रूप से आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी चाकरी के लिहाज से समय अनुकूल रहने वाला है।

3. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपकी आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। व्यापारिक विस्तार मिल सकता है। यात्रा लाभकारी रहेगी। पारिवारिक परेशानियां सुलझाने में सफल रहेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यों में सफलता पाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!