Navratri Pooja kaise shuru kare Shardiya Navratri 2025 Pooja Bhog for 10 days नवरात्रि में पूजा शुरू करने से पहले करें ये काम, दशमी तक माता को लगाएं इन चीजों का भोग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नवरात्रि में पूजा शुरू करने से पहले करें ये काम, दशमी तक माता को लगाएं इन चीजों का भोग

Navratri Pooja, Shardiya Navratri 2025 Bhog: शारदीय नवरात्रि पूजा शुरू करने से पहले एक काम करना जरूरी माना जाता है, जिसके बिना पूजा अधूरी मानी गई है। यह काम करना न केवल महत्वपूर्ण है बल्कि लाभदायक भी है।

Tue, 23 Sep 2025 06:58 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नवरात्रि में पूजा शुरू करने से पहले करें ये काम, दशमी तक माता को लगाएं इन चीजों का भोग

Navratri Pooja, Shardiya Navratri 2025 Bhog, शारदीय नवरात्रि 2025: घर-घर माता रानी पधार चुकी हैं। माता के 9 स्वरूपों की इस बार 10 दिन उपासना की जाएगी। इस साल शारदीय नवरात्रि 10 दिनों की है। नवरात्रि व्रत का समापन कन्या पूजन के बाद ही किया जाता है। माता की भक्ति में लीन होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। वहीं, पूजा-पाठ करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखा जाता है। नवरात्रि पूजा शुरू करने से पहले एक काम करना जरूरी माना जाता है, जिसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। यह काम करना न केवल महत्वपूर्ण है बल्कि लाभदायक भी है। आइए जानते हैं-

नवरात्रि में पूजा शुरू करने से पहले करें ये काम

शारदीय नवरात्रि की पूजा शुरू करने से पहले भगवान श्री गणेश को प्रणाम करें। प्रभु का ध्यान करें। मान्यता है किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ की शुरुआत बिना भगवान गणेश जी का ध्यान किए नहीं होती है। ऐसे में नवरात्रि से जुड़ा कार्य शुरू करने से पहले भगवान गणेश जी की पूजा करें। प्रभु का जलाभिषेक करें, चंदन और पुष्प अर्पित कर नमन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल है नवरात्रि का तीसरा दिन, पढ़ें मां चंद्रघंटा की कथा, पूजा विधि व मंत्र

दशमी तक माता को लगाएं इन चीजों का भोग

  1. प्रतिपदा तिथि को माता को घी का भोग लगाएं
  2. द्वितीया को माता को शक्कर का भोग लगाएं
  3. तृतीया को गाय के दूध का भोग लगाएं
  4. चतुर्थी को माता को माल पूआ का भोग लगाएं
  5. पंचमी को माता को केला का भोग लगाएं
  6. षष्ठी तिथि को शहद का भोग लगाएं
  7. सप्तमी तिथि को माता को गुड़ का भोग लगाएं
  8. अष्टमी को माता को नारियल का भोग लगाएं
  9. नवमी को माता को लावा का भोग लगाएं
  10. दशमी को माता को तिल का भोग लगाएं

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 22-28 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:चंद्र-मंगल की चाल बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!