Navratri Navami 2025 Kab Hai Navami Date and Time Havan Pooja Muhurta Samagri नवरात्रि की नवमी कब है, जानें पूजा का शुभ समय, हवन मुहूर्त व सामग्री, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नवरात्रि की नवमी कब है, जानें पूजा का शुभ समय, हवन मुहूर्त व सामग्री

Navratri Navami 2025: नवरात्रि में नवमी तिथि का खास महत्व होता है। इसी दिन हवन और कन्या पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि इस साल 9 के बाजाय 10 दिनों की है। तिथि में वृद्धि के कारण कन्फ्यूजन बना हुआ है।

Sat, 27 Sep 2025 11:25 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नवरात्रि की नवमी कब है, जानें पूजा का शुभ समय, हवन मुहूर्त व सामग्री

Navratri Navami 2025, नवरात्रि की नवमी कब है: शारदीय नवरात्रि में नवमी तिथि का खास महत्व है। इस दिन विशेष तौर पर हवन और कन्या पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि इस साल 9 के बाजाय 10 दिनों की है। तिथि में वृद्धि के कारण कन्फ्यूजन बना हुआ है। पंचांग के अनुसार 30 सितंबर की शाम 06:06 बजे से नवमी तिथि शुरू हो रही है, जिसका समापन 1 अक्टूबर की शाम को होगा। ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखकर 1 अक्टूबर के दिन शारदीय नवरात्रि नवमी मान्य होगी। आइए जानते हैं पूजा मुहूर्त व हवन सामग्री-

जानें पूजा का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 ए एम से 05:26 ए एम

अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं

विजय मुहूर्त- 02:09 पी एम से 02:57 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:07 पी एम से 06:31 पी एम

अमृत काल- 02:31 ए एम, अक्टूबर 02 से 04:12 ए एम, अक्टूबर 02

निशिता मुहूर्त- 11:46 पी एम से 12:35 ए एम, अक्टूबर 02

रवि योग- 08:06 ए एम से 06:15 ए एम, अक्टूबर 02

नवरात्रि प्रातः हवन मुहूर्त

1 अक्टूबर को 06:14 ए एम से 06:07 पी एम

अवधि - 11 घण्टे 53 मिनट्स

हवन की सामग्री: हवन कुंड, गाय का घी, गंगाजल, पंचामृत, पीपल, चंदन, रक्षासूत्र या कलावा, आम और नीम की सूखी लकड़ी, अश्वगंधा, ब्राह्मी, पलाश, गुग्गल, मुलैठी की जड़ और गूलर की छाल, अक्षत, अगरबत्ती, धूप, दीप, जौ, रोली, जटावाला एक नारियल, सूखा नारियल, इलायची, लौंग, कपूर, माचिस, लोभान, पान के पत्ते, सुपारी, शहद, शक्कर, फूल, माला, 5 प्रकार के फल, काला तिल, मिठाई, हवन सामग्री पैकेट, हवन पुस्तक, बेल, आदि।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 27 सितंबर का दिन कैसा रहेगा?

कन्या पूजा का महत्व: नवरात्रि की पूजा बिना कन्या पूजन के अधूरी मानी जाती है। नवरात्रि के 9 दिन में किसी भी दिन कन्या पूजन की जा सकती है। वहीं, अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 10 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा करना अति पुण्यदायक माना जाता है। कन्याओं के साथ एक बालक की भैरों बाबा के रूप में भी पूजा की जाती है। 9 कन्याओं और एक बालक की पूजा करना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की सीधी चाल मचाएगी धमाल, 3 राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां
ये भी पढ़ें:धन की कमी दूर करने के लिए नवरात्रि में करें ये वास्तु उपाय
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!