Navpancham Drishti Rajyog 2026: These Zodiac Signs May Get Career Growth, Financial Gains and Love Success in July Navpancham Drishti Rajyog 2026: जुलाई में बनेगा शुभ राजयोग, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Navpancham Drishti Rajyog 2026: जुलाई में बनेगा शुभ राजयोग, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

जुलाई 2026 में नवपंचम दृष्टि राजयोग बन रहा है। ज्योतिषशास्त्र में इस योग को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस योग का असर कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। खासतौर पर करियर, पैसा, परिवार और मानसिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।

Sat, 9 May 2026 12:12 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Navpancham Drishti Rajyog 2026: जुलाई में बनेगा शुभ राजयोग, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

जुलाई 2026 में नवपंचम दृष्टि राजयोग बन रहा है। ज्योतिषशास्त्र में इस योग को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस योग का असर कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। खासतौर पर करियर, पैसा, परिवार और मानसिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक यह योग 20 जुलाई 2026 को बनेगा और उसी दिन से इसका प्रभाव शुरू माना जाएगा।

नवपंचम दृष्टि योग

ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम दृष्टि योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से करीब 120 डिग्री की दूरी पर होते हैं। इस बार यह योग गुरु ग्रह और वरुण ग्रह के बीच बनने जा रहा है। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, तरक्की और धन का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं वरुण ग्रह को सोच, कल्पना और गहराई से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए अच्छी मानी जा रही है।

नव पंचम राजयोग का असर इस बार कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस योग से कई लोगों को करियर, पैसा और पारिवारिक जीवन में राहत मिल सकती है। खासतौर पर वृषभ, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए यह समय फायदेमंद माना जा रहा है।

मेष राशि-

आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आप अपने रिश्तों को काफी गंभीरता से लेंगे और अपने प्रियजनों की हर इच्छा को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आत्मविश्वास की वापसी होगी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। सामाजिक संपर्क आपके व्यवसाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अविवाहित लोगों को भी इस अवधि में प्रेम प्रसंग का अनुभव हो सकता है। आपका व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा और करियर और वित्त के क्षेत्र में आपका नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और लंबे समय से रुके हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अपनों का दिल जीतने की आपकी इच्छा तेज होगी और आपका प्रेम जीवन खिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और उनकी सहायता से आपको लाभ होगा। यात्राओं पर जाने के लिए समय अनुकूल है और आर्थिक लाभ और संतोष का अनुभव होगा। आपके घर में शांति रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धन के दाता शुक्र करेंगे मिथुन में गोचर, इन 5 राशियों को होगा फायदा

मिथुन राशि-

आपके घर में खुशियां बढ़ेंगी और आप शुभ कार्यक्रमों की प्लानिंग भी बना सकते हैं या नया वाहन खरीद सकते हैं। यह अवधि पेशेवरों के लिए अच्छी संभावनाएं लेकर आएगी। हालांकि संपत्ति से संबंधित कानूनी मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है और यह समय लेने वाला हो सकता है। आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध देव देंगे शुभ फल, खूब मिलेगा मान-सम्मान मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 मई से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 21 जून तक खूब होगा लाभ

कन्या राशि-

आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, जिससे आप दूसरों की नजरों में और आकर्षक बनेंगे। आप पर्याप्त वित्तीय लाभ का अनुभव करेंगे और मौखिक संघर्षों में विजयी होंगे। आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और आपके आय के स्रोतों में विस्तार होगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बिना वजह ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेंगे और कई प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और व्यापारी फलेंगे-फूलेंगे। हालांकि आपको जिद छोड़ने और परिवर्तनों के अनुकूल होने की आवश्यकता होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि जयंती 2026: मेष, मीन समेत 5 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, करें ये आसान उपाय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!