mesh rashi mein mangal gochar rashi parivartan mars transit in aries effects horoscope rashifal 11 मई से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 21 जून तक खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

11 मई से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 21 जून तक खूब होगा लाभ

11 मई 2026 को मंगल ग्रह अपनी राशि बदलकर मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल 21 जून 2026 तक मेष राशि में ही रहेंगे। ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास, भूमि, रक्त और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है।

Sat, 9 May 2026 08:07 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
11 मई से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 21 जून तक खूब होगा लाभ

11 मई 2026 को मंगल ग्रह अपनी राशि बदलकर मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल 21 जून 2026 तक मेष राशि में ही रहेंगे। ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास, भूमि, रक्त और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है। जब कुंडली में मंगल मजबूत स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति के अंदर काम करने की ताकत, फैसले लेने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मेष राशि- खास रहेगा यह गोचर

मेष राशि में मंगल का गोचर खास माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान रूचक राजयोग का निर्माण होगा। यह पंच महापुरुष राजयोगों में से एक प्रमुख योग माना जाता है। इसके साथ ही विपरीत राजयोग भी बनेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इन दोनों योगों का असर कुछ राशियों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। कई लोगों को करियर, धन और रुके हुए कामों में राहत मिल सकती है।

वृषभ राशि- शुभ फल मिलेंगे

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर अच्छा परिणाम दे सकता है। यह गोचर आपकी कुंडली के 12वें भाव में होगा। इस दौरान विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। विदेश से जुड़े काम, नौकरी या कारोबार में फायदा मिलने की संभावना रहेगी। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को बाहर की कंपनियों या लोगों से अच्छी डील मिल सकती है। लगातार यात्रा के योग भी बन रहे हैं। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन उसके साथ कमाई के मौके भी मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 मई को मिथुन राशि में जाएंगे शुक्र, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

कन्या राशि- यह समय राहत लेकर आएगा

कन्या राशि वालों के लिए यह समय राहत लेकर आ सकता है। विपरीत राजयोग बनने से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरी और कारोबार में भी अच्छा फायदा मिल सकता है। इस दौरान परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने के संकेत हैं। मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे आपके पक्ष में आता दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन राशिफल 9 मई 2026 : मीन राशि वालों को आज आराम और मानसिक शांति की जरूरत

वृश्चिक राशि- धन लाभ के बनेंगे योग

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का गोचर काफी असरदार रहने वाला है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे। कामकाज में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे कम होंगी। इस दौरान आपके अंदर जोश और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और कारोबार दोनों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। मेहनत का फायदा मिलने लगेगा और रुके हुए प्लान आगे बढ़ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों को आज हर फैसला सोच-समझकर लेने की सलाह, जल्दबाजी से होगा नुकसान

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!