Shani Jaynti 2026 mesh kumbh meen shani sade sati singh dhanu dhaiya upay remedies effects शनि जयंती 2026: मेष, मीन समेत 5 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, करें ये आसान उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि जयंती 2026: मेष, मीन समेत 5 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, करें ये आसान उपाय

शनि जयंती 2026 इस बार कई राशियों के लिए अहम मानी जा रही है। इस समय शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनि की यह स्थिति कुछ राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का असर बना रही है। फिलहाल कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।

Sat, 9 May 2026 10:23 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि जयंती 2026: मेष, मीन समेत 5 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, करें ये आसान उपाय

शनि जयंती 2026 इस बार कई राशियों के लिए अहम मानी जा रही है। इस समय शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनि की यह स्थिति कुछ राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का असर बना रही है। फिलहाल कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जबकि सिंह और धनु राशि के लोग शनि ढैय्या से प्रभावित हैं। यह स्थिति अगले साल 2027 तक रहने वाली है। ऐसे में इन राशियों के लोगों को आने वाले समय में थोड़ा धैर्य और सावधानी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।

ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि शनि इंसान को उसकी मेहनत और कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए इस दौरान जल्दबाजी या गलत फैसलों से बचना जरूरी माना जाता है। कई ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि सही व्यवहार, अनुशासन और कुछ आसान उपायों से शनि के कठिन प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। कामकाज में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत होगी। ऑफिस या कारोबार में कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे समय में गुस्से से ज्यादा धैर्य काम आएगा। सेहत भी थोड़ी कमजोर रह सकती है। मानसिक दबाव और थकान महसूस हो सकती है।

उपाय- शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को काले तिल या काले कपड़े दान करना शुभ माना गया है। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना भी लाभकारी माना जाता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या का असर पारिवारिक मामलों में ज्यादा दिख सकता है। घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय पैसों को संभालकर खर्च करना जरूरी रहेगा। परिवार के बड़े लोगों की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी होगा।

उपाय- ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की पूजा और माता-पिता की सेवा इस समय शुभ फल दे सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धन के दाता शुक्र करेंगे मिथुन में गोचर, इन 5 राशियों को होगा फायदा

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। इस दौरान अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। रिश्तों में दूरी या मनमुटाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। इसलिए सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी रहेगा।

उपाय- शनिवार के दिन शनि मंदिर में दीपक जलाना और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना गया है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 मई से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 21 जून तक खूब होगा लाभ

मीन राशि

मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस दौरान मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है लेकिन उसका फल देर से मिलेगा। परिवार और रिश्तों में भी धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। छोटी बातों पर बहस से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

उपाय- शनिवार को छाया दान करना और काले कुत्ते को रोटी खिलाना लाभकारी माना गया है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हुआ है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और कामकाज में दबाव महसूस हो सकता है। मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में समय लग सकता है। ऐसे समय में आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा।

उपाय- ज्योतिष में मंगलवार और शनिवार को बजरंग बाण का पाठ और जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों को आज हर फैसला सोच-समझकर लेने की सलाह, जल्दबाजी से होगा नुकसान

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!