Nautapa mein Grahon ka ulat fer se kin rashiyon ka badlega samay horoscope in hindi guru budh shukra gochar in nautapa नौतपा में ग्रहों के उलटफेर से 4 राशियों के बदलेंगे दिन, गुरु, बुध से लेकर शुक्र भी बदलेंगे राशि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नौतपा में ग्रहों के उलटफेर से 4 राशियों के बदलेंगे दिन, गुरु, बुध से लेकर शुक्र भी बदलेंगे राशि

kya h Nautapa, Grah gochar: 25 मई को सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर होगा। इसके अलावा बुध 29 मई को मिथुन राशि में जाएंगे। वहीं शुक्र और गुरु भी इस महीने में गोचर करेंगे। बुध का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर होगा और चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करते रहेंगे।

Thu, 21 May 2026 11:51 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
नौतपा में ग्रहों के उलटफेर से 4 राशियों के बदलेंगे दिन, गुरु, बुध से लेकर शुक्र भी बदलेंगे राशि

25 मई को सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर होगा। इसके अलावा बुध 29 मई को मिथुन राशि में जाएंगे। वहीं शुक्र और गुरु भी इस महीने में गोचर करेंगे। बुध का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर होगा और चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करते रहेंगे। आइए जानें इससे किन राशियों पर क्या असर होगा। ये साल के सबसे गर्म दिन होते हैं। मई में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसे में कई राशियों के लिए समय उत्तम रहेगा। केतु भी 29 मई को बुध के नक्षत्रमें जाएंगे। आइए जानें इससे किन राशियों पर असर होगा।

किन राशियों पर होगा असर

नौदिनों में इन ग्रहों का बदलना संयोग ही है या इनका राशियों पर खास असर होगा। इसको जानने के लिए ये राशिफल पढ़ें --मेष राशि के लिए समय उत्तम रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आपके दुश्मन बढ़ेंगे, लेकिन आप अपने दुश्मनों के लिए काफी हैं। लवलाइफ भी आपकी सक्सेसफुल रहेगी, विवाह के लिए मंजूरी मिल सकती है। वृषभ राशि के लिए कोई नया काम रंग ला सकता है और आपको तरक्की मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस आपके लिए अच्छे योग लेकर आ रही है। आर्थिक मामलों में आपको अच्छे से कम्युनिकेशन करना होगा। आपके लिए सेविंग पर कंट्रोल जरूरी है। कर्क और वृश्चिक राशि के लिए भी सेहत से लेकर करियर में लाभ मिलेंगे। थोड़ा उतारचढ़ाव मिलेगा, लेकिन आपकी योजनाएं और क्रिएटिविटी अच्छी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में गुरु का बड़ा गोचर, कौन सी होंगी 4 लकी राशियां जिनको लाभ

क्या है नौतपा और इस दौरान क्या दान करना चाहिए?

मई की भीषण गर्मी से लोग पहले ही बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़ों और प्रचंड गर्मी के बीच अब 25 मई से दो जून तक नौतपा शुरू हो रहे हैं। पंचांग के अनुसार 25 मई से सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे सूर्य की किरणें सीधा धरती पर पड़ती हैं। यही वजह है कि इन दिनों में प्रचंड गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती हैं।नौतपा का धार्मिक महत्व भी है। इस दौरान दान-पुण्य करना बहुत फलदायी माना गया है। नौतपा में सूर्य देव को अर्घ्य देने, प्याऊ लगवाना और पानी, शरबत, सत्तू, मिट्टी के बर्तन, छाता, सूती वस्त्र, हाथ के पंखे व मौसमी फलों का दान करना, पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकमास के बाद शनि और गुरु के दो बड़े बदलाव, कौन सी राशियां फायदे में?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में आ गए हैं तीन ग्रह, त्रिग्रही राजयोग का किन राशियों को मिलेगा लाभ?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!