Trigrahi rajyog in mithun Rashi horoscope in hindi who will be lucky zodiac Trigrahi yog 2026:मिथुन राशि में त्रिग्रही राजयोग किन राशियों को मिलेगा लाभ, यहां पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Trigrahi yog 2026:मिथुन राशि में त्रिग्रही राजयोग, किन राशियों को मिलेगा लाभ, यहां पढ़ें

अभी मिथुन राशि में शुक्र, गुरु और आज चंद्रमा के आने से तीन ग्रहों का संयोग बन रहा है। क्या है यह राजोग और इससे राशियों पर क्या असर होता है, यहां आप पढ़ेंगे।

Tue, 19 May 2026 10:11 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Trigrahi yog 2026:मिथुन राशि में त्रिग्रही राजयोग, किन राशियों को मिलेगा लाभ, यहां पढ़ें

गुरु और चंद्रमा का साथ तो पहले ही अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर इनके साथ शुक्र भी आ जाएं तो सोने पर सुहागा है। अभी शुक्र मिथुन राशि में गए हैं, इस राशि में पहले से ही गुरु विराजमान थे, अब चंद्रमा भी इस राशि में आए गए हैं। आपको बता दें कि इन तीनों ग्रहों के संयोग से मिथुन राशि में त्रिग्रही राजयोग बन रहा है। यह कई राशियों के लिए लाभ देने वाला होता है। आइए जानते हैं, यह कैसे बनता है और कैसे लाभ दिलाता है और किस राशि के लिए भाग्य का साथ लाता है। यहां जानें

क्या है शुक्र, गुरु और चंद्र का त्रिग्रही राजयोग

शुक्र, गुरु और चंद्र के त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और खास योग माना जाता है। इससे आपको अधिक पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। चंद्र इमोशंस, मानसिक स्थिति और नेचर की एनर्जी को दिखाता है, वहीं गुरु, बुद्धि, समृद्धि और धर्म का ग्रह माना जाता है। शक्र आपको सौंदर्य, प्यार, लग्जरी और रिलेशनशिप में मदद करते हैं। जब ये तीनों ग्रहों एक साथ एक ही राशि में आ जाते हैं तो आर्थिक तौर पर, धार्मिक तौर पर, आकर्षण में और इमोशनल बैलेंस बनाते हैं। इस योग का जिन राशियों पर शुभ प्रबाव होता है, नकी पर्सेनेल्टी मैगेनेटिक हो जाती है। वे इमोशंस और रिलेशनशिप को भी अच्छे से समझते हैं।

शुक्र, गुरु और चंद्र के त्रिग्रही योग का लाभ पाने के लिए क्या करें

इस योग में मां लक्ष्मी की पूजा से अच्छा लाभ मिलता है। आपको इस दौरान गुरु और चंद्र के मंत्रों का जाप करना चाहिए, इससे इमोशनली आप बैलेंस होंगे। शुक्रवार को चावल, सफेद मिठाई, कपड़े, किताबों को दान करना चाहिए। सोमवार का व्रत रकें और गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें, इससे आप तीनों ग्रहों के शुभ फल पा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लक्ष्मीनारायण राजयोग मई के आखिर में बनेगा, 4 राशियों के लिए क्या-क्या लाभ?

इन 4 राशियों पर होगा ये खास असर

तुला राशि के लिए भी शुक्र और गुरु का अच्छा असर इस राशि को मिलेगा। आपको सभी भौतिक सुख सुविधाएं मिलेंगी, परिवार में भी सभी के साथ अच्छे रिश्ते बनेंगे। कुंभ राशि के लिए अच्छा योग बनता है, कुंभ राशि पर शनि साढ़ेसाती का आ्खिरी चरण चल रहा है, लेकिन ये तीन ग्रहों की युति बनने से कई राशियों के लिए अच्छे योग हैं। इससे आपके लिए करियर के नए रास्ते खुलेंगे। आपको लंबे समय से चली आ रही दिक्कतों से लाभ मिलेगा। मिथुन राशि में यह संयोग बन रहा है तो इस राशि के लिए अच्छे लाभ के योग हैं। आपको पर्सनल लाइफ में गुरु अच्छे फल देंगे, वहीं शुक्र भी प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ाएंगे। आपकी क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस भी अच्छा होगा। सिंह राशि के लिए समय उत्तम है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और समाज में आपको एक सम्मानीय व्यक्ति की नजर से देखा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य रोहिणी नक्षत्र में मलमास में, नौतपा से तपेगी धरती, किसे भाग्य का साथ?

आसमान में दिखेगा ये नजारा

उन्होंने बताया कि शुक्र, आकाश में दिखाई देने वाला सबसे चमकीला और गर्म ग्रह है, जबकि ग्रहों का राजा बृहस्पति सबसे बड़ा और दूसरा सबसे चमकीला ग्रह है। वर्तमान में शुक्र और बृहस्पति ग्रह को चंद्रमा के साथ मिथुन तारामंडल में देखा जा सकता है। जून के पहले सप्ताह तक दोनों ग्रह और अधिक निकट दिखाई देने लगेंगे। उन्होंने बताया कि इस दृश्य को देखने के लिए सूर्यास्त के बाद पश्चिम से थोड़ी उत्तर दिशा की ओर देखा जा सकता है। इस दौरान शुक्र ग्रह, शाम से रात करीब 9 बजे तक वहीं बृहस्पति, शाम से रात 10 बजे तक दृश्यमान रहेगा। इसके बाद दोनों ग्रह क्षितिज के नीचे चले जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 19 मई 2026:तुला राशि के लिए आज ग्रहों की चाल किस करवट बैठेगी
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!