Guru gochar big gochar Jupiter transit june 2026 kark rashi will affect all zodiac know who will be lucky one जून में गुरु का बड़ा गोचर सभी राशियों पर होगा असर, कौन सी होंगी 4 लकी राशियां जिनको होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जून में गुरु का बड़ा गोचर सभी राशियों पर होगा असर, कौन सी होंगी 4 लकी राशियां जिनको होगा लाभ

जून में गुरु का बड़ा गोचर होने वाला है, इसका सभी राशियों पर होगा असर, कुछ राशियों के लिए गुरु अच्छे योग लाएंगे, तो कुछ राशियों के लिए परेशानी भी होंगी। यहां हम बात करेंगे 4 लकी राशियों के बारे में,  जिनको होगा लाभ

Wed, 20 May 2026 10:02 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जून में गुरु का बड़ा गोचर सभी राशियों पर होगा असर, कौन सी होंगी 4 लकी राशियां जिनको होगा लाभ

जून में गुरु का बड़ा गोचर होने वाला है, इसका सभी राशियों पर होगा असर, कुछ राशियों के लिए गुरु अच्छे योग लाएंगे, तो कुछ राशियों के लिए परेशानी भी होंगी। आपकी राशि में गुरु का बड़ा रोल होता है। इसका बदलाव आपकी लाइफ में वातावरण, ग्रोथ,मौके, लर्निंग, करियर, मूवमेंट, आर्थिक वृद्धि और फ्यूचर प्लानिंग में बदलाव लाते हैं, इनका छोटा सा भी बदलाव आपकी लाइफ पर इसर करता है। हर किसी को एक बराबर इसका प्रभाव नहीं होगा। यहां हम उन चार राशियों की बात करेंगे जो इस बड़े गोचर से लाभ पाएंगी और देखेंगी कि उनकी लाइफ में पॉवरफुल ग्रोथ सर्किल, नए मौके. कॉन्फिडेंस आएंगे। गुरु आपकी राशि में बुद्धि, अच्छे मौके, तरक्की, मिलेंगे, विवाह के योग और संतान से अच्छा लाभ मिलेगा। 2 जून में गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में जा रहे हैं, इससे 6 महीने जो दिक्कतें आपने झेलीं हैं गुरु उनमें आपको राहत देंगे, लेकिन गुरु अतिचारी चाल चल रहे हैं तो गुरु की रफ्तार तेज रहेगी। यहां पढ़ें राशियों पर असर

मेष राशि पर गुरु का क्या होगा असर

मेष राशि वालों के लिए अच्छे मौके आपके सामने आएंगे, आप नए इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। आपको प्रशासन से अच्छा सपोर्ट मिलेगा। इस समय आपका नेटवर्क अच्छा रहेगा, जिससे आपको लाभ मिलेगा, आपके आइडिया काम करेंगे।

मिथुन राशि पर गुरु का क्या होगा असर

मिथुन राशि के लिए कुछ नया करना चाहते हैं, तो उत्तम समय है। आपको लंबे समय की प्लानिंग पर जोर देना होगा, इससे आपको लाभ होगा। आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे मौके मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में आ गए हैं तीन ग्रह, त्रिग्रही राजयोग का किन राशियों को मिलेगा लाभ?

सिंह राशि के लिए आर्थिक तौर पर गुरु क्या देंगे?

आर्थिक तौर पर आपकी फाइनेंशियल बातचीत सभी से अच्छी होगी। आपके साइड प्रोजेक्ट से भी आपको अच्छा लाभ होगा। लीडरशिप से जड़े कई मौके आपको मिल सकते हैं। इनकम अच्छे से बढ़ेगी और आपको इसका लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 20 मई 2026: कुंभ राशि में सितारों की चाल क्या लाएगी बदलाव?

कर्क राशि के लिए कैसा समय?

कर्क राशि के लिए समय उत्तम रहेगा। आपको कॉन्फिडेंस और संतान पक्ष से इस दौरान लाभ होने के संकेत हैं। आपके लिए गुरु के जो प्रभाव इस समय आ रहे हैं, वो आएंगे भी और जल्दी चले भी जाएंगे। जब गुरु कर्क राशि में तेज गति से गोचर करता है, तो यह उच्च का होकर बहुत शुभ फल देने की क्षमता रखता है, लेकिन इसका प्रभाव जल्दी आता है और जल्दी निकल भी जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह राशिफल 20 मई 2026:सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!