Moon Rise Time in Bihar Today on Sakat Chauth 2026 Chand Kab Niklega in 28 cities including Patna Moon Rise Time : बिहार में कब निकलेगा चांद, जानें पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत 28 शहर में कब दिखेगा चौथ का चांद, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Moon Rise Time : बिहार में कब निकलेगा चांद, जानें पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत 28 शहर में कब दिखेगा चौथ का चांद

Moon Rise Time in Bihar Today on Sakat Chauth 2026: इस व्रत को तिलकुटी एवं वक्रतुण्ड चतुर्थी व्रत के नाम से भी जानते हैं। इस दिन गणेश जी की पूजा के बाद सायं काल में चंद्र दर्शन होने पर दूध का अर्घ्य देकर चंद्रमा की विधिवत पूजा की जाती है।

Tue, 6 Jan 2026 07:04 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Moon Rise Time : बिहार में कब निकलेगा चांद, जानें पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत 28 शहर में कब दिखेगा चौथ का चांद

Moon Rise Time in Bihar : सकट चौथ का व्रत माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। आज सकट चौथ पर प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। अतः यह व्रत सर्वमंगलकारी माना जा रहा है। इस व्रत को तिलकुटी एवं वक्रतुण्ड चतुर्थी व्रत के नाम से भी जानते हैं। इस दिन गणेश जी तथा चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। दिन भर व्रत रहने के बाद सायं काल चंद्र दर्शन होने पर दूध का अर्घ्य देकर चंद्रमा की विधिवत पूजा की जाती है। नैवेद्य सामग्री, तिल, ईख, गंजी, अमरूद, गुड़ तथा घी से चंद्रमा एवं गणेश जी को भोग लगाया जाता है। माताएं पुत्र तथा पति के सुख व समृद्धि के लिए व्रत रहती है। आइए जानते हैं बिहार के शहरों आज सकट चौथ पर चांद निकलने का समय-

बिहार में कब निकलेगा चांद, जानें पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत 28 शहर में कब दिखेगा चौथ का चांद

चांद निकलने का समय शहर के अनुसार थोड़ा अलग-अलग हो सकता है। पूर्वी बिहार (जैसे भागलपुर) में चांद पहले दिखेगा और पश्चिमी बिहार (जैसे पटना, आरा) में कुछ मिनट बाद।

  1. किशनगंज 08:14 पी एम
  2. अररिया 08:15 पी एम
  3. पूर्णिया 08:15 पी एम
  4. कटिहार 08:15 पी एम
  5. भागलपुर 08:18 पी एम
  6. मधुबनी 08:19 पी एम
  7. सहरसा 08:19 पी एम
  8. खगड़िया 08:20 पी एम
  9. दरभंगा 08:21 पी एम
  10. बेगूसराय 08:22 पी एम
  11. समस्तीपुर 08:22 पी एम
  12. लखीसराय 08:22 पी एम
  13. जमुई 08:23 पी एम
  14. मुजफ्फरपुर 08:24 पी एम
  15. मोतिहारी 08:24 पी एम
  16. हाजीपुर 08:25 पी एम
  17. बेतिया 08:25 पी एम
  18. पटना 08:26 पी एम
  19. नवादा 08:26 पी एम
  20. छपरा 08:26 पी एम
  21. गोपालगंज 08:26 पी एम
  22. जहानाबाद 08:27 पी एम
  23. सीवान 08:27 पी एम
  24. गया 08:27 पी एम
  25. आरा (भोजपुर) 08:28 पी एम
  26. बक्सर 08:30 पी एम
  27. औरंगाबाद 08:31 पी एम
  28. भभुआ (कैमूर) 08:33 पी एम

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह, शाम में कैसे करें सकट चौथ की पूजा, इस आसान तरीके से करें गणेश जी की पूजा
ये भी पढ़ें:आज सकट चौथ पर इतने बजे तक रहेगा भद्रा का साया, जानें सकट चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!