मासिक अंकराशि: मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना? पढ़ें विस्तृत अंकराशि
Numerology Monthly October: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए जानते हैं, जुलाई का महीना आपके लिए कैसा रहेगा….

Monthly Numerology 1-31 October 2025 : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए अक्टूबर का महीना...
मूलांक 1- मूलांक 1 वालों को अक्टूबर महीने में करियर में तरक्की मिल सकती है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। लव लाइफ में मिले-जुले परिणाम मिलने के संकेत हैं। शादीशुदा जातकों की जीवनसाथी के साथ ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसों का आगमन होगा। नौकरी करने वालों को आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन मिलने की स्थिति बनेगी। आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आएंगे, जो आपके बिजनेस के लिए नया काम देंगे।
मूलांक 2- मूलांक 2 वालों आपके व्यवसाय में विस्तार के योग हैं। हालांकि खर्चों की अधिकता हो सकती है, जिन पर आपको कंट्रोल करा चाहिए। लेकिम अच्छी बात यह है कि आपकी इनकम अच्छी रहेगी। नौकरी में काम के बोझ के कारण आपको स्ट्रेस का सामना करना पड़ सकता है। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी।
मूलांक 3- मूलांक 3 वालों को अक्टूबर महीने में धन संबंधी मामलों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के संकेत हैं लेकिन गृह कलह भी हो सकती है। पारिवारिक मामलों को शांति व दिमाग से निपटाएं। आपको रिश्ते बनाए रखने की जरूरत है, खास तौर पर भाई-बहनों के साथ। ऑफिस में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस महीने नए मित्र बन सकते हैं।
मूलांक 4- मूलांक 4 वालों को अक्टूबर महीने में किसी भी मामले में लापरवाही करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। कार्यस्थल पर आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। इस महीने किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार करने वालों को किसी भी नई पार्टनरशिप पर साइन करने से पहले कागजों को चेक करना चाहिए।
मूलांक 5- मूलांक 5 वालों की लव लाइफ के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी। हालांकि व्यापार करने वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन किसी भी काम को करने से पहले अच्छी तरह से विचार करें और धैर्य से काम लें। सरकारी तंत्र से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। अभी आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए अक्टूबर माह हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम दिला सकता है। आपका रिश्ता प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। प्रेम विवाह की ओर बढ़ सकता है। हालांकि धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को बिजनेस पार्टनर से लाभ होगा। इस महीने आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। यात्रा के योग हैं।
मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए यह माह उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस माह खर्चों पर कंट्रोल रखें, वरना धन संबंधी मामले आपको स्ट्रेस दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लव लाइफ के लिए यह महीना अच्छा है। नौकरीपेशा वाले लोग अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते हैं। आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय धैर्य से काम लेने का है। स्टूडेंट्स की बात करें तो अभी उन्हें अपनी पढ़ाई पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। सेहत अच्छी होगी।
मूलांक 8- इस महीने आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यक्तिगत परेशानियों को दूर करने के लिए धैर्य से काम लें। नौकरीपेशा करने वाले लोग अपने प्रदर्शन से सीनियर्स का दिल जीतने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला सकती है। किसी दोस्त की मदद से कारोबार में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना कमजोर रहने वाला है। यह महीना यात्रा के लिए अच्छा रहेगा।
मूलांक 9- अक्टूबर महीने में आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। परिवार में कोई जश्न या उत्सव हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से सरप्राइज मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा करने वाले लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों की स्थिति पहले से बेहतर होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए। इस महीने सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन