October Monthly Horoscope 2025 lucky zodiac signs bhavishyafal october masik rashifal future predictions अक्टूबर का महीना कन्या समेत इन 5 राशियों के लिए रहेगा शानदार, खुशियों से भरेगी झोली, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अक्टूबर का महीना कन्या समेत इन 5 राशियों के लिए रहेगा शानदार, खुशियों से भरेगी झोली

October Lucky Zodiac Signs Horoscope 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, अक्टूबर का महीना पांच राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इन भाग्यशाली राशियों को पूरे महीने शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। जानें पंडित जी से अक्टूबर महीने की लकी राशियां।

Mon, 29 Sep 2025 03:25 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्टूबर का महीना कन्या समेत इन 5 राशियों के लिए रहेगा शानदार, खुशियों से भरेगी झोली

October Month Horoscope 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर का महीना कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। अक्टूबर में सूर्य व शनि समेत कई ग्रह राशि व नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलाव का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, कुछ राशियों के लिए अक्टूबर का महीना अत्यंत शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, अक्टूबर का महीना वृषभ व कन्या समेत पांच राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। जानें अक्टूबर महीने की लकी राशियों को किस तरह के मिलेंगे परिणाम।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना लाभकारी रहने वाला है। इस महीने आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं और आय के नए स्रोत बनेंगे। करियर के लिहाज से यह समय अच्छा रहने वाला है। परिवार का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लंबित कार्य पूर्ण होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 सितंबर-4 अक्टूबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना शुभ रहने वाला है। इस समय आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे और यात्रा का योग बनेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार में शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को अक्टूबर माह में शुभ फलों की प्राप्ति के संकेत हैं। इस समय आपको करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जो चाहेंगे, वो होगा, जैसा चाहेंगे वैसा होगा। इस समय आपका कोई सपना सच हो सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर माह अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको इनकम के नए अवसर प्राप्त होंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। सेहत में सुधार होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। शादीशुदा जातक जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!