Kal ka rashifal 1 October 2025 aries to pisces zodiac sign Horoscope Tomorrow Future predictions Rashifal: 1 अक्टूबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 1 अक्टूबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Horoscope Tomorrow 1 October 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 1 अक्टूबर 2025, बुधवार के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Tue, 30 Sep 2025 02:12 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Rashifal: 1 अक्टूबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Horoscope 1 October 2025, राशिफल 1 अक्टूबर 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 1 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 1 अक्टूबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और कौन-सी राशियां रहें सतर्क। जानें बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा-

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आज किसी करीबी दोस्त की मदद से कुछ व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। शाम के समय आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता भरा दिन है, क्योंकि उन्हें लंबे समय से पहचान मिलेगी। आप अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करवा चौथ का चांद कितने बजे आएगा नजर? जानें व्रत की सही तारीख व जरूरी नियम

वृषभ राशि- आज अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। आज आपको प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कलीग आपके काम की तारीफ करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। भाई-बहन के साथ रिश्ते में सुधार होगा।

मिथुन राशि- आज खान पान में लापरवाही न बरतें। आज किसी पेंडिंग पेमेंट को कर सकते हैं और आर्थिक लाभ होने से आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि- आज आप अपना कर्ज चुकाने में सफल हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको नई भूमिका अदा करने का अवसर मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार को उचित समय दें। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें क्योंकि आपके कठोर शब्द घर की शांति को खराब कर सकते हैं। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है।

सिंह राशि- आज प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। कारोबारियों की स्थिति मजबूत होगी। आप कोई अहम फैसले ले सकते हैं। आज आपके लिए प्यार हवा में रहने वाला है। शादीशुदा जातकों के लिए यह लव लाइफ के लिहाज से शानदार दिन रहने वाला है। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। हालांकि खर्च की अधिकता आपके मन को परेशान कर सकती है।

कन्या राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। धर्म में अतिवादी न बनें। पिता के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है।

तुला राशि- आज आपको शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करनी चाहिए। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार करने वालों के लिए नए ग्राहकों के साथ बातचीत करने का यह एक शानदार दिन है। यात्रा लाभकारी रहने वाली है।

वृश्चिक राशि- आज आपके मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सुखद समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह भी हो सकती है।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला रहने वाला है। आपको धन लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को आज प्लानिंग के साथ अपने काम के विस्तार में बढ़ना चाहिए। जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि का नौवां दिन: जानें मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि, प्रिय भोग व मंत्र

मकर राशि- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन आय से ज्यादा व्यय होने के कारण मन परेशान भी हो सकता है। माता की सेहत में सुधार होगा। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से बदलाव होगा। यात्रा में लाभ के संकेत हैं।

कुंभ राशि- आज आपको प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। काम पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आपके अच्छे दिनों की शुरुआत संभव है। रिश्तेदारों के कारण आज आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मीन राशि- आज आपको जीवनसाथी के साथ बहस से बचना चाहिए, वरना इसका असर रिश्ते पर पड़ सकता है। भविष्य के लिए धन बचाने पर जोर दें, वरना आर्थिक परेशानी का सामना करना प़ड़ सकता है। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!