mohini ekadashi 2026 date vishnu puja shubh muhurat avoid these 5 mistakes Mohini Ekadashi 2026: 26 या फिर 27 अप्रैल कब है मोहिनी एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त और ना करें ये 5 गलतियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mohini Ekadashi 2026: 26 या फिर 27 अप्रैल कब है मोहिनी एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त और ना करें ये 5 गलतियां

मोहिनी एकादशी की पूजा और व्रत का विशेष महत्व होता है। ऐसे में जानते हैं कि आखिर अप्रैल के महीने में ये व्रत किस तारीख को पड़ेगा और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा?

Fri, 10 April 2026 01:54 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Mohini Ekadashi 2026: 26 या फिर 27 अप्रैल कब है मोहिनी एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त और ना करें ये 5 गलतियां

Mohini Ekadashi Vrat Muhurat: हिंदू धर्म में कुछ व्रत या पूजा ऐसे हैं जो महीने में दो बार आते हैं। इसी में से एक है एकादशी का व्रत। एकादशी महीने में दो बार आती है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि पर ही ये व्रत रखा जाता है। साल भर में कुल 24 एकादशी आती है और हर किसी के अलग नाम हैं। इन 24 एकादशी की पूजा भले एक सी हो लेकिन इनसे मिलने वाला फल अलग होता है। वैशाख का महीना चल रहा है और इस महीने में ही मोहिनी एकादशी पड़ती है जिसकी पूजा और व्रत काफी खास माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन हुआ था तब भगवान विष्णु ने अमृत कलश को बचाने के लिए मोहिनी रूप लिया था। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाए तो सारे पाप मिट जाते हैं और हर तरह के मोह-माया से मुक्ति मिल जाती है। ये वाली एकादशी खास है। ऐसे में जान लेते हैं कि आखिर ये किस तारीख को पड़ रही है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा? साथ ही जानेंगे कि मोहिनी एकादशी वाले दिन किन गलतियों को करने से बचना है?

मोहिनी एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के हिसाब से वैशाक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 26 अप्रैल से हो जाएगी। इस दिन एकादशी तिथि शाम को 6 बजकर 6 मिनट से शुरू हो जाएगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 अप्रैल को शाम में 6 बजकर 15 मिनट पर होगा। तो ऐसे में मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन ब्रह्म और अभिजीत मुहूर्त में की जाने वाली पूजा सफल मानी जाती है। मोहिनी एकादशी के व्रत का पारण 28 अप्रैल को सुबह कर लें। इसकी पूजा सुबह ही कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस व्रत को रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है? ये है प्रेमानंद महाराज का जवाब

मोहिनी एकादशी के व्रत से मिलने वाला लाभ

हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि मोहिनी एकादशी का व्रत रखना काफी फलदायी माना जाता है। इस व्रत को जिस व्यक्ति ने सच्चे मन से रख लिया तो समझिए वो संसार के हर मोह-माया से मुक्ति पा लेगा। इसके अलावा इस दिन व्रत रखने से हर पाप मिट जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि जिसने पूरी शिद्दत के साथ इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर ली और सच्चे मन से व्रत रखकर सारे नियमों का पालन कर लिया तो उसे मरने के बाद वैकुंठ धाम मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर इस बार राशि अनुसार करें दान, जिदंगी में दिखेंगे ये बदलाव

मोहिनी एकादशी पर ना करें ये गलतियां

मोहिनी एकादशी वाले दिन थोड़ा ध्यान भी रखना जरूरी है। कई बार जल्दबाजी के चक्कर में नहीं तो व्रत के बारे में पूरी नॉलेज ना होने पर लोग गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर एकादशी वाले दिन किन गलतियों को करने से हमें बचना चाहिए ताकि व्रत और पूजा का पूरा-पूरा फल मिल पाए।

1. सबसे पहले तो ये गांठ बांध लें कि आपको इस दिन चावल नहीं खाना है।

2. मोहिनी एकादशी वाले दिन तामसिक भोजन जैसे मांस-मछली और लहसुन-प्यार वाले खाने से दूर रहना है।

3. इस दिन मदिरा को हाथ लगाना भी पाप माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: हड़बड़ी में फ्रिज पर आप तो नहीं रख देते हैं ये 3 चीजें?

4. मोहिनी एकादशी पर किसी के साथ भी बदतमीजी ना करें। खुद को शांत रखें।

5. नियम के अनुसार एकादशी पर हेयर कटिंग नहीं करवानी चाहिए और ना ही नाखून काटने चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!